शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 595 अंक उछला

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की उम्मीद से शेयर बाजार में उछाल

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 595 अंक उछला

विदेशी निवेश और अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते की उम्मीद से बुधवार को शेयर बाजारों में तेजी रही। सेंसेक्स 595.19 अंक बढ़कर 84,466.51 और निफ्टी 180.85 अंक चढ़कर 25,875.80 पर बंद हुआ। आईटी, ऑटो और फार्मा सेक्टरों में बढ़त रही, जबकि धातु और रियल्टी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय बाजार में पूंजी लगाने से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 595.19 अंक (0.71 प्रतिशत) चढ़कर 84,466.51 अंक पर पहुंच गया जो 29 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 180.85 अंक यानी 0.70 फीसदी बढ़कर 25,875.80 अंक पर बंद हुआ। यह 30 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है।

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद में बाजार में निवेश धारणा मजबूत बनी हुई है। इसकेसाथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज शुद्ध रूप से इक्विटी तथा दूसरे इंस्ट्रूमेंट में लिवाली की। इससे शेयर बाजार को बढ़त मिली। आईटी सेक्टर में सबसे अधिक तेजी देखी गयी। इसके बाद ऑटो, फार्मा और मीडिया सेक्टरों का योगदान रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। रियलिटी और धातु क्षेत्रों में गिरावट रही। 

पीएल कैपिटल के मुख्य सलाहकार विक्रम कसाट ने बताया कि, निकट भविष्य में निफ्टी की परीक्षा 26,000 अंक के आसपास होगी, हालांकि कुछ बड़ी कंपनियों के वित्तीय परिणामों और आर्थिक आंकड़ों से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। मंझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशक लिवाल रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.83 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। एनएसई में कुल 3,200 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,927 के शेयर बढ़त में और 1,178 के लाल निशान में बंद हुए। वहीं, अन्य 95 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। 

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी और अन्य आठ में गिरावट रही। मजबूत तिमाही परिणाम और अंतरिम लाभांश की घोषणा के बाद एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक 4.46 प्रतिशत चढ़ा। टेक मङ्क्षहद्रा का शेयर 3.34 फीसदी, टीसीएस का 2.73, बजाज फिनसर्व का 2.42 और Adani Ports का 2.14 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.54 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 1.52, इंफोसिस में 1.36, ट्रेंट में 1.34, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.19 और इटरनल में 1.03 प्रतिशत की तेजी रही। सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Read More रुपये में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट, 90.43 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर पहुंचा

टाटा स्टील में सबसे अधिक 1.30 फीसदी की गिरावट रही। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, बीईएल और कोटक मङ्क्षहद्रा बैंक के शेयर भी टूट गये। 

Read More लाल निशान में बंद हुआ बाजार, शुरुआती बढ़त खोकर लगातार दूसरे दिन लुढ़के इन कंपनियों के शेयर

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.43 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.85 प्रतिशत की बढ़त में रहा। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.07 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 1.20 प्रतिशत ऊपर था जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.11 फीसदी की गिरावट में कारोबार कर रहा था। 

Read More जीडीपी वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत, सेवा और विनिर्माण का जोरदार प्रदर्शन

 

Post Comment

Comment List

Latest News

BLO की मौतों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 'काम का दबाव कम करें, छुट्टी भी दीजिए' BLO की मौतों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 'काम का दबाव कम करें, छुट्टी भी दीजिए'
बिहार चुनाव के बाद देशभर में चल रहे एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ पर बढ़ते दबाव और आत्महत्या की घटनाओं...
सरिस्का में चारागाह विकास की बड़ी पहल, वन्यजीव संरक्षण को नया आधार देने वाली कार्यशाला आयोजित
देश में दबाई जा रही विपक्षी नेताओं की आवाज: गहलोत
संभागीय आयुक्त ने किया राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जोधपुर कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक : मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने किया जोरदार स्वागत, इन 8 बड़ी डील पर लग सकती है मुहर
‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ में ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष सत्र: रिन्यूएबल इंटीग्रेशन और BESS पर गहन मंथन