एलआईसी का दमदार वित्तीय प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 16.36% बढ़कर 21,040 करोड़, प्रीमियम आय में 5% से अधिक की वृद्धि

व्यवसाय वृद्धि : नॉन-पार और समूह सेगमेंट में तेजी

एलआईसी का दमदार वित्तीय प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 16.36% बढ़कर 21,040 करोड़, प्रीमियम आय में 5% से अधिक की वृद्धि

एलआईसी ने सितंबर 2025 को समाप्त अर्धवार्षिक परिणामों में 16.36% वृद्धि के साथ 21,040 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कुल प्रीमियम आय 5.14% बढ़कर 2.45 लाख करोड़, जबकि वीएनबी 12.3% बढ़कर 5,111 करोड़ रहा। वीएनबी मार्जिन 17.6% हुआ और सॉल्वेंसी अनुपात 2.13 पर पहुंचा। नॉन-पार एपीवाई में 30.47% की वृद्धि दर्ज हुई।

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सितंबर 2025 को समाप्त हुए अर्ध वर्ष (वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही) के लिए शानदार वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज करते हुए मजबूत प्रदर्शन दिखाया है।

मुख्य वित्तीय झलकियां :

  • कर-पश्चात लाभ(पीएटी) एलआईसी का शुद्ध लाभ 16.36% की वृद्धि के साथ 21,040 करोड़ हो गया है।
  • कुल प्रीमियम आय : कल प्रीमियम आय 5.14% बढ़कर 2,45,680 करोड़ तक पहुंच गई।
  • नव व्यवसाय का मूल्य(वीएनबी) वीएनबी में 12.30% की वृद्धि हुई है, जो 5,111 करोड़ पर पहुंच गया।
  • वीएनबी मार्जिन : नेट वीएनबी मार्जिन में 140 आधार अंकों (बीपीएस) की वृद्धि हुई, जो अब 17.60 प्रतिशत है।
  • समग्र व्यय अनुपात (एक्सपेंस रेश्यो) कंपनी का समग्र व्यय अनुपात 146 आधार अंकों (बीपीएस) की कमी के साथ बेहतर हुआ।
  • सॉल्वेंसी अनुपात: यह अनुपात भी बढ़कर 2.13 हो गया है।
  • समूह व्यवसाय एपीवाई: समूह व्यवसाय का एपीवाई 20.30% बढ़कर 11,864 करोड़ हो गया।

व्यवसाय वृद्धि : नॉन-पार और समूह सेगमेंट में तेजी

  • व्यक्तिगत असहभागी (नॉन-पार) एपीवाई इस सेगमेंट में एपीवाई (एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवैलेंट) 30.47% बढ़कर 6,234 करोड़ हो गया।
  • नॉन-पार एपीवाई का हिस्सा: व्यक्तिगत व्यवसाय में नॉन-पार एपीवाई का हिस्सा वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में 36.31% रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 26.31% था।
  • यह 1000 आधार अंकों (बीपीएस) से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने...
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती