घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी, इन शेयरों पर रखें नजर

यूरोपीय संघ समझौते से बाजार में मजबूती

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी, इन शेयरों पर रखें नजर

मुंबई में यूरोपीय संघ से मुक्त व्यापार संधि की घोषणा के बाद सकारात्मक निवेश धारणा से शेयर बाजार चढ़ा, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

मुंबई। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार संधि की घोषणा के बाद से निवेश धारणा सकारात्मक बनी हुई है। रुपये में तेजी से भी बाजार में लिवाली को समर्थन मिल रहा है। सेंसेक्स 34.88 अंक की मजबूती के साथ 81,892.36 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 324.98 अंक (0.40 प्रतिशत) ऊपर 82,182.46 अंक पर था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 83.45 अंक की मजबूती के साथ 25,258.85 अंक पर खुलकर खबर लिखे जाते समय यह 71.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त में 25,246.65 अंक पर रहा।

तेल एवं गैस, निजी बैंकिंग, रियलटी, मीडिया और धातु समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, सार्वजनिक बैंक और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फिलहाल तेजी में हैं, जबकि इंफोसिस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर फिलहाल नीचे हैं।

Read More रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को मिली पाबंदियों में ढील : 30 दिन की मिली अस्थायी छूट, वैश्विक बाजार में बनी रहेगी आवाजाही

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह