चावल-दालों में साप्ताहिक तेजी: गेहूं, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घटबढ़

थोक बाजार में चावल व दालें महंगी, गेहूं-चीनी नरम

चावल-दालों में साप्ताहिक तेजी: गेहूं, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घटबढ़

घरेलू थोक बाजार में चावल और दालों के भाव बढ़े, जबकि गेहूं, आटा और चीनी में नरमी रही। खाद्य तेलों में सप्ताहभर उतार-चढ़ाव देखा गया।

नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के विपरीत गेहूं और चीनी में नरमी रही। दालों के भाव बढ़ गये जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,818 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 28 रुपये सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 2,839 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा 12 रुपये सस्ता हुआ और 3,299 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। सरसों तेल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वनस्पति भी 12 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल  का भाव 98 रुपये और पाम ऑयल का 85 रुपये बढ़ गया। मूंगफली तेल 77 रुपये और सोया तेल 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 83 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ी। उड़द दाल 42 रुपये और मसूर दाल 32 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल की कीमत 29 रुपये और चना दाल की 19 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव छह रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। वहीं, चीनी सात रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Read More काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई चौकाने वाली वजह

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च