वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइट का भी रखें ध्यान
वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं होता है
आज के जमाने में मोटापा महामारी की तरह फैल रहा है,दुनियाभर में करोड़ों लोग मोटापे और ज्यादा वजन की समस्या से जूझ रहे हैं,मोटापा कम करने के लिए बड़ी तादाद में लोगों को टहलते, दौड़ लगाते और एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है,बाजार में वजन कम करने का दावा करने वाले प्रोडक्ट भी मिल रहे हैं,तमाम लोग इन प्रोडक्ट्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं,कोशिशों के बाद भी कई लोगों को वजन कम नहीं होता और उनके शरीर पर चर्बी जमी रहती है,अब सवाल उठता है कि खूब एक्सरसाइज के बावजूद वजन न घटने की क्या वजह हैं।
वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं होता है,मोटापा और वजन कम करने के लिए डाइट सबसे जरूरी होती है,बेहतर डाइट को फॉलो करके एक्सरसाइज की जाए,तो वजन तेजी से कम किया जा सकता है। -बड़ी तादाद में लोग वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं, लेकिन यह सबसे बड़ी गलती है,ब्रेकफास्ट सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है,जरूरी पोषक तत्व और एनर्जी देता है।
वेट लॉस की कोशिश करने वाले लोग हेल्दी डाइट लेने के बजाय जंक फूड खा लेते हैं,उन्हें लगता है इससे उनका वजन कम होगा,लेकिन यह गलतफहमी है। वजन कम करने के लिए कुछ लोग रोटी-सब्जी समेत सॉलिड फूड्स आइटम्स खाना छोड़े देते हैं और शुगरी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करते हैं,जिससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्यादा बार खाने के बजाय एक बार में अत्यधिक खाना खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना फायदेमंद नहीं होता है। प्रोटीन वाले फूड्स को अवॉइड करना भी गलती होती है,ऐसा करने से आपकी मसल्स को मजबूती नहीं मिल पाएगी और आपको परेशानी होगी।

Comment List