आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ है। बिगडें कार्य बनेंगे। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। गत दिनों जिन स्वजनों से अकारण विवाद हुआ था उनसे मनमुटाव दूर होगा।

मेष
आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ है। बिगडें कार्य बनेंगे। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। गत दिनों जिन स्वजनों से अकारण विवाद हुआ था उनसे मनमुटाव दूर होगा। व्यापार को लेकर साझेदारों से चल ही कहासुनी समाप्त होगी। आय के स्त्रोत बढेंगे।

मिथुन
आज का दिन संभल कर व्यतीत करें। विवादास्पद मामले शांतिपूर्वक निपटाने का प्रयास करें। संपत्ति विवाद  में समझौता करना ठीक रहेगा। न्यायिक मामले लंबे खिंच सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। पालतु पशुओं से सावधान रहें। व्यापार सामान्य रहेगा।

सिंह
 परिवार में प्रेम बढेगा। व्यापार व्यवसाय में उन्नति होगी। कृषि कार्यों में लाभ होगा। रोजगार प्राप्त होगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। संतान के उच्च शिक्षा के योग। नौकरीपेशा को उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। पिता का आशीर्वाद मिलेगा। 

तुला
भविष्य को लेकर पूर्व में बनाई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार विस्तार के लिए रणनीति बनाएंगे। साझेदारों का सहयोग मिलने से व्यापार में वृद्धि होगी। आय में बढोत्तरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख के साधन जुटाएंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा।

Read More आज का भविष्यफल    

धनु
बिगडा काम बनेगा। व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण मानसिक चिंता हो सकती है। अकारण किसी विवाद में ना उलझें। शेयर बाजार या लाटरी से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।धन संबंधी समस्याएं सुलझेंगी।व्यापारी वर्ग उत्साही रहेगा। 

Read More आज का भविष्यफल    

कुंभ
आज का दिन लाभदायक रहेगा। नया भवन या संपत्ति क्रय करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। माता पिता के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से विवाद होने की संभावना। वाहन चलाने में सावधानी रखें चोट का भय है।

Read More आज का भविष्यफल    

वृष
आज का दिन शांति से व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे। जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बनेगा। व्यापार में चल रही मंदी दूर होगी। उधारी वसूलेंगे, अटका धन प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के लिए अनैतिक कार्य न करें।

कर्क
व्यापार ठीकठाक रहेगा।अकारण बने विवादों का आज अंत होगा।परिवार का साथ मिलेगा। अपना व्यवहार मधुर बनाए रखें।धन संबंधी मामलों के निस्तारण में अभी इंतजार करना पडेगा। पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें

कन्या
पुराने विवादों का आज अंत होगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में संभलकर निवेश करें। संपत्ति विवाद के कारण मानसिक परेशानी का सामना करना पडेगा। बडे भाई बहिन से विवाद संभव। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

वृश्चिक
रूके हुए कार्य बनेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। परोपकार व धर्मकर्म के प्रति आस्था बढेगी। व्यापार विस्तार के लिए उत्साही रहेंगे। शिक्षा के प्रति विद्यार्थी सजग रहेंगे। किसी स्वजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ सकती है।

मकर
नव संपत्ति प्राप्त होने के योग। नया वाहन क्रय करने का मानस है तो समय उत्तम है। सामाजिक कार्यों में बढचढ कर हिस्सा लेंगे। संतान के उच्च शिक्षा के योग।  छोटे व्यापारियों को राज्य सरकार का सहयोग मिलेगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ सकती है।

मीन
परिवार के साथ आध्यात्म में रत रहेंगे। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। विदेशी व्यापार से लाभ। साझेदारों के सहयोग से आय के नए साधन बनेंगे। राज्य सरकार से परेषानी संभव। इंजीनियरिंग क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत