आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य करने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा।

मेष
मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य करने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। नई योजनाओं के क्रियान्वयन से गुप्त शत्रु विचलित रहेंगे। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। परदेसियों से लाभ होगा।

मिथुन
संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। त्वचा रोग की संभावना, धूप से बचें। खान पान में नियंत्रण रखें। बुजूर्गों की सलाह से कार्य करें, उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। कारोबार में रूकावट आने से मन विचलित रहेगा। कार्य अधिक रहेगा, जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी।

सिंह
राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। विदेश योग की संभावना है। इलेक्ट्रिोनिक्स के काम में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। वाणी में संयम रखें। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे। अतिउत्साही ना बनें, आय के स्त्रोत बढेंगे।

तुला
कार्यों में विलंब होने से मानसिक परेशानी होगी। आय व्यय का संतुलन नहीं होगा, आर्थिक रूप से परेशानी रहेगी। प्रेम में धोखे की संभावना। परिवार पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मुकदमेबाजी से निजात मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ रहें।

Read More आज का भविष्यफल     

धनु
धार्मिक कार्यों से ध्यान हटेगा,मन खिन्न रहेगा। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें। अकेलापन हावी रहेगा। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी। मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें। बुजूर्गों का सम्मान व आशीर्वाद प्राप्त करें।

Read More आज का भविष्यफल     

कुंभ
 स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी रोग संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं। अधीनस्थों से परेशानी का सामना करना पड सकता है। संबंधियों से दूरी बनेगी। आर्थिक रूप से हानि की संभावना। परिवार का सहयोग रहेगा। 

Read More आज का भविष्यफल     

वृष
आय के साधन बढेंगे। वाणी में संयम रखें। बुजूर्गोंं से लाभ के आसार, उनका आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। मित्रों से सावधान रहें। साझेदारी से बचें। यात्राओं का योग है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूल खर्च से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना।

कर्क
माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। वाणी में संयम रखें। समस्याओं का सामना करें, विवेकी बने रहें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पडेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगें। वाहन सुख मिलेगा

कन्या
आय कम खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। उधार लेने से बचें। साझेदारी में हानि की संभावना। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दुर्घटना का योग है।  विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक
तनाव से बचें। रक्त संबंधी रोग की संभावना, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना दें, अन्यथा स्वयं को ही हानि होगी। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। राजनीतिज्ञों के लिए दिन उत्तम। 

मकर
हर तरह से अनुकूल समय है। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार। रोजगार प्राप्ति के योग है। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। शत्रु परास्त होंगे।

मीन
आय अच्छी बनी रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं समाप्त होगी। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। वात रोग से परेशानी का सामना करना पड सकता है। खानपान का ध्यान रखें। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। जिनसे दूरियां बन रही थी उनसे संपर्क बन सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक बनेगा अब तक का सबसे बड़ा आयोजन, क्रिकेट की वापसी और महिला खिलाड़ियों की रिकॉर्ड भागीदारी बनेगी आकर्षण 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक बनेगा अब तक का सबसे बड़ा आयोजन, क्रिकेट की वापसी और महिला खिलाड़ियों की रिकॉर्ड भागीदारी बनेगी आकर्षण
ओलंपिक आयोजकों ने 2028 लॉस एंजेलिस खेलों का कार्यक्रम जारी किया, जो 14 से 30 जुलाई तक होंगे। 49 स्थानों...
शैक्षणिक सत्र 2026-2027 से होगी लागू, 10वीं व12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में 250 रुपए तक वृद्धि
43 दिन बाद अमेरिकी शटडाउन हुआ समाप्त : ट्रंप ने विधेयक पर हस्ताक्षर किए, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा बकाया वेतन
राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों लेकर राज्य सरकार को जारी किए दिशा निर्देश, कहा- साइबर अपराधों की पाक्षिक जांच रिपोर्ट एडीजी को भेजें, कोर्ट में भी पेश हों प्रशिक्षित पुलिसकर्मी
आतंकी हमारे शहरों पर हमला कर सकते हैं, आत्मा पर नहीं : बेंजामिन नेतन्याहू
व्यवसायी का अपहरण कर मांगी 50 लाख की फिरौती : सुबह वाक पर निकला और हो गया अगवा, घायल कर चलती कार से फेंका
हमले की धमकियां दे रहे इस्लामाबाद को तालिबान सरकार का करारा जवाब, व्यापार और ट्रांजिट रोकने का ऐलान