अमेरिका को ईरान का जवाब, वायु रक्षा प्रणाली के 2 रडार नष्ट
ड्रोन की घुसपैठ का बदला
बहरीन के अल-रिफ्फा और अवली हवाईअड्डों पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया। आईआरजीसी के मुताबिक, हमले में अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के दो रडार तबाह हो गए। 'या उम्म अल-बनिन' नाम का यह अभियान अमेरिकी हमलों और ईरानी हवाई क्षेत्र में ड्रोन घुसपैठ के जवाब में किया गया।
तेहरान 22 नवंबर (स्पूतनिक) ईरान ने बहरीन में अल-रिफ्फा और अवली हवाईअड्डे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किये, जिससे वहां तैनात अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के दो रडार नष्ट हो गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) मिसाइल और ड्रोन से संयुक्त कार्रवाई करते हुए ये हमले किये।
उन्होंने बताया कि यह अभियान जिसका कोडनेम या उम्म अल-बनिन था, अमेरिका के लगातार हमले और एमक्यू-1 और एमक्यू-9 टोही और लड़ाकू ड्रोन द्वारा ईरानी हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के जवाब में किया गया। आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि ईरान का हवाई क्षेत्र एक रेड लाइन है और आगे किसी भी उल्लंघन का निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
Tags: defense
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Nov 2026 16:43:57
गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक...

Comment List