सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने गंवाया एक डब्ल्यूटीसी अंक, ओवर रेट के अनुसार गेंदबाज़ी न करने खामियाजा

सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने गंवाया एक डब्ल्यूटीसी अंक, ओवर रेट के अनुसार गेंदबाज़ी न करने खामियाजा
खिलाड़ियों पर भी मैच फ़ीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

दुबई। भारत को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सेंचूरियन टेस्ट के दौरान अपने आवश्यक ओवर रेट के अनुसार गेंदबाज़ी न करने के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में एक अंक गंवाना पड़ा है। भारतीय टीम ज़रूरी ओवर रेट से एक ओवर पीछे थी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार, टीमों को अपने प्रत्येक ओवर के लिए एक अंक का नुक़सान होता है। इसका मतलब है कि अगर टीम ज़रूरी ओवर रेट से एक ओवर कम रहती है तो उसका एक अंक और 2 ओवर कम करने पर 2 अंक काटे जाते हैं। खिलाड़ियों पर भी मैच फ़ीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मैच रेफ़्री एंडी पायक्रॉफ़्ट ने यह निर्णय लिया। मैच के अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, मराय इरास्मस, अल्लाहुद्दीन पालेकर और बोंगानी जेले ने यह आरोप लगाया था जिसे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकारा। इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। नॉटिंघम टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण भारत ने अगस्त 2021 में भी दो डब्ल्यूटीसी अंक गंवाए थे। 2023 में होने वाले डब्ल्यूटीसी फ़ाइनल की दौड़ में ओवर रेट के कारण अंक गंवाना महंगा साबित हो सकता है। 2019-21 के पहले डब्ल्यूटीसी चक्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इस जुर्माने का सामना करना पड़ा था। भारत के ख़िलाफ़ 2020 के मेलबोर्न टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के कारण उन्हें चार अंक गंवाने पड़े थे। इसके चलते वह भारत के ख़िलाफ़ फ़ाइनल में जगह बनाने से चूक गया था। डब्ल्यूटीसी की शीर्ष दो टीमें जीते गए अंकों के प्रतिशत से तय होती हैं, और उस मानदंड के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान वर्तमान में 2021-23 अंक तालिका में भारत से ऊपर हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत