11वीं एशियाई यूथ महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप, राजस्थान की ममता-मुस्कान भारतीय हैंडबॉल टीम में  

राजस्थान की मनीषा राठौड़ को भारतीय टीम का कोच बनाया गया 

11वीं एशियाई यूथ महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप, राजस्थान की ममता-मुस्कान भारतीय हैंडबॉल टीम में  

जियांग्शेन में होने वाली 11वीं एशियाई यूथ महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला हैंडबॉल टीम चीन पहुंच गई।

जयपुर। जियांग्शेन (चीन) में 18 से 26 जुलाई  तक होने वाली 11वीं एशियाई यूथ महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला हैंडबॉल टीम चीन पहुंच गई। भारतीय हैंडबॉल टीम में राजस्थान की ममता और मुस्कान भी शामिल हैं। राजस्थान की मनीषा राठौड़ को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। राजस्थान हैंडबाल संघ के सचिव यशप्रताप सिंह ने गुरुवार को यहां बताया कि उन्होंने बताया कि लेफ्ट बैक की पोजीशन पर खेलने वाली मुस्कान और पीवट पोजीशन पर खेलने वाली ममता राजस्थान खेल परिषद की महिला हैंडबॉल एकेडमी की खिलाड़ी हैं। वहीं टीम की कोच मनीषा राठौड़ भी परिषद में हैंडबॉल प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

भारतीय टीम : कनिष्का (कप्तान), शिवानी, रिधिमा, गरिमा, नेहा, शिक्षा, मुस्कान (हिमाचल प्रदेश), ममता, मुस्कान (राजस्थान), नैना-उप कप्तान, कोमल, अनन्या, वैष्णवी सिंह (उत्तर प्रदेश), मनाली (गुजरात), काफी (हरियाणा), अमृता, अदिति, साक्षी (साईं)। कोच:- सचिन चौधरी, मनीषा राठौड़, बिनोय, नवीन पूनिया। फिजियो:- मोनिका शर्मा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल