राजस्थान के 5 खिलाड़ी भारतीय टीम में

एशियन शूटिंगबाल चैंपियनशिप 1 फरवरी से गाजियाबाद

राजस्थान के 5 खिलाड़ी भारतीय टीम में

एशियन चैंपियनशिप में मेजबान भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका,  नेपाल, भूटान और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी।

जयपुर। राजस्थान के पांच खिलाड़ियों का एशियन शूटिंगबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। एशियन चैंपियनशिप का आयोजन एक फरवरी से गाजियाबाद में होगा। राजस्थान शूटिंबाल एसोसिएशन के सचिव डा. ओपी माचरा ने मंगलवार को यहां बताया कि जयपुर में पिछले माह हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के आधार पर भारतीय टीम का चयन किया गया है। भारत की पुरुष टीम में नेशनल चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता राजस्थान टीम के कप्तान गुरिन्दर सिंह, उप कप्तान नरेन्द्र भाकर और जसकीरत सिंह को चुना गया है। तीनों ही खिलाड़ी गंगानगर जिले के हैं।  राजस्थान की मुस्कान कांठेड़ और शिरीन खान को भारत की महिला टीम में चुना गया है। एशियन चैंपियनशिप में मेजबान भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका,  नेपाल, भूटान और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी। माचरा ने बताया कि गुरिन्दर सिंह पूर्व में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी
तबादलों पर रोक के बावजूद राजस्थान आवासन मंडल ने ‘कार्य व्यवस्था’ के नाम पर 5 आवासीय अभियंताओं के दायित्व बदले।...
विजयेंद्र येदियुरप्पा ने बोला खड़गे पर हमला : प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तीजनक टिप्पणी करने पर की माफी की मांग, राजनीतिक अवसरवाद का लगाया आरोप
पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों की पाकिस्तान को दो टूक : लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई की मांग, आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में की निंदा 
हीटवेव से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी : आमजन से सतर्क रहने की अपील, अनावश्यक बाहर निकलने से बचे
प्रियांक खरगे का तीखा हमला : विपक्ष के साथ दोहरा बर्ताव कर रहा है चुनाव आयोग, सत्तारूढ़ दल पर दोहरे मानदंड अपनाने का लगाया आरोप 
जेसीटीएसएल कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे भूख हड़ताल, नई बसों की खरीद में हो रही देरी की मांग भी शामिल
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट