72वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप, दुष्यंत जाखड़ और गुंजन रानी को राजस्थान वालीबॉल टीम की कमान 

संघ के पूर्व महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ और अनिल चौधरी भी मौजूद थे

72वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप, दुष्यंत जाखड़ और गुंजन रानी को राजस्थान वालीबॉल टीम की कमान 

वाराणसी में होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए दुष्यंत जाखड़ को राजस्थान पुरुष टीम का कप्तान और गुंजन रानी को महिला टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। राजस्थान वॉलीबॉल संघ ने टीमों की घोषणा की। पुरुष टीम पिछली चैंपियन है और खिताब बचाने उतरेगी।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दुष्यंत जाखड़ वाराणसी में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राजस्थान पुरुष टीम का नेतृत्व करेंगे। गुंजन रानी को महिला टीम का कप्तान बनाया गया है। राजस्थान वालीबाल संघ के अध्यक्ष रामानन्द चौधरी और सचिव अंजू सिंह ने टीम की घोषणा की। राजस्थान टीम आज सायं वाराणसी के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर संघ के पूर्व महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ और अनिल चौधरी भी मौजूद थे।

महासचिव अंजू सिंह ने बताया कि टीमों का कोचिंग कैंप 15 दिसम्बर से सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरवीए एकेडमी पर लगाया गया। कैंप में खिलाड़ियों की परफारमेंस के आधार पर टीमों का चयन किया गया है। राजस्थान पुरुष टीम ने गुवाहाटी में हुई पिछली नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित पुरुष टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं महिला टीम में भी कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं।  

पुरुष टीम : कमलेश खटीक, सोनू कुमार, दुष्यंत जाखड़ (कप्तान), अजय कुमार, रोहित यादव, गगन कुमार, संदीप, सूर्यप्रकाश, दिलीप दास, सौम्य पारीक, इच्छुक, अशोक कुमार और प्रवीण कुमार। कोच- प्रवीण शर्मा और डॉ. शैलेश कुमार।

महिला टीम : आयुषी भण्डारी, रितु बिजारनिया, प्रीति मिश्रा, कविता देवी, गुंजन रानी (कप्तान), मनीता कुमारी, बबीता, स्मृति खटीक, आरजू पूनिया, विजयश्री, रवीना, पूजा, रजनी और गीता कुमारी। कोच- प्रभुलाल जाट, रेणु पारीक, मैनेजर- लक्ष्मी लाल। 

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं