72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल, राजस्थान पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में

राजस्थान का आखिरी ग्रुप मुकाबला हरियाणा से होगा

72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल, राजस्थान पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में

गत विजेता राजस्थान पुरुष टीम ने 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कर्नाटक को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वाराणसी में खेले गए मुकाबले में दुष्यंत जाखड़ की अगुवाई में राजस्थान ने कड़े संघर्ष में जीत दर्ज की। राजस्थान का अंतिम ग्रुप मैच हरियाणा से होगा।

जयपुर। गत वर्ष की विजेता राजस्थान की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी में खेली जा रही 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार की देर रात खेले अपने ग्रुप मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी राजस्थान टीम ने कर्नाटक को पांच सेटो तक चले कड़े संघर्ष में (3-2)19-25, 28-26, 25-23, 23-25, 15-11 से जीत के साथ अंतिम आठ में जगह पक्की कर ली। दुष्यंत जाखड़ की अगुवाई में उतरी राजस्थान टीम कर्नाटक के खिलाफ पहला सेट गंवा बैठी। दुष्यंत के साथ अटैकर दिलीप दास और ब्लॉकर प्रवीण के दमदार खेल से राजस्थान ने शानदार वापसी की और लगातार दो सेट जीत 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। चौथे सेट में खिलाड़ियों की सुस्ती राजस्थान को भारी पड़ी, लेकिन निर्णायक सेट में राजस्थान ने कोई गलती नहीं की और सेट के साथ मैच भी अपने पक्ष में कर लिया। राजस्थान वॉलीबॉल संघ की महासचिव अंजू सिंह ने बताया कि राजस्थान का आखिरी ग्रुप मुकाबला हरियाणा से होगा।

अन्य मैचों के परिणाम :

पुरुष वर्ग : मध्यप्रदेश ने मणिपुर को 3-0 से, उत्तराखण्ड ने गुजरात को 3-0 से, तेलंगाना ने बिहार को 3- 0 से, उड़ीसा ने आंध्रप्रदेश को 3- 1 से, चंडीगढ़ न पांडिचेरी को 3 -1 से, दिल्ली ने असम को 3- 0 से, छत्तीसगढ़ ने लद्दाख को 3 -0 से, बंगाल ने दमन दीव को 3- 0 से, उत्तराखण्ड ने मध्यप्रदेश को 3 -1 से पराजित किया।

महिला वर्ग : असम ने मणिपुर को 3 -0 से, यूपी ने पंजाब को 3- 0 से, गुजरात ने पांडिचेरी को 3 -0 से, कर्नाटक ने उत्तराखण्ड को 3 -0 से, दिल्ली न मध्यप्रदेश को 3- 1 से, तेलंगाना ने बिहार को 3 -0 से, तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 3 -0 से, छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 3 -0 से पराजित किया।

Read More महिला टी-20 वर्ल्ड कप-2026 : भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 14 जून को होगी भिड़ंत

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
होली पर उमड़ी भीड़ को संभालते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 21 फरवरी से 2 मार्च तक 55 लाख से...
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल