आईपीएल के बाद अब जयपुर में होगा टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का आगाज : टी-10 फॉरमेट में होंगे मैच, 6 टीमें हिस्सा लेंगी

गली से टीवी तक लीग की टैग लाइन है

आईपीएल के बाद अब जयपुर में होगा टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का आगाज : टी-10 फॉरमेट में होंगे मैच, 6 टीमें हिस्सा लेंगी

अब अगले माह 25 जून से जयपुर से टेनिस बॉल क्रिकेट लीग लीजेंजी टी-10 का आगाज होगा

जयपुर। आईपीएल का मौजूदा सीजन अब समाप्ति की ओर है। अब अगले माह 25 जून से जयपुर से टेनिस बॉल क्रिकेट लीग लीजेंजी टी-10 का आगाज होगा। टी-10 फॉर्मेट में खेली जाने वाली इस लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। क्रिकेट प्रेमियों को तेज रफ्तार और रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। अपने तरह की इस पहली लीग का उद्देश्य देश के हर कोने—गली, मोहल्ला और कस्बे से प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को एक ऐसा राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जहां वे स्टेडियम की दूधिया रोशनी में, हजारों दर्शकों के सामने और राष्ट्रीय टेलीविजन पर खेलते नजर आएं। गली से टीवी तक लीग की टैग लाइन है, जो इसके विजन को परिभाषित करती है।

लीग की टीमें
मुम्बई स्टार्स, राजस्थान राइडर्स, देहली चैलेंजर्स, बंगाल टाइगर्स, एमपी स्पाटन्स और सदर्न यूनाइटेड हैं। प्रत्येक टीम में चार लीजेंड क्रिकेटरों के साथ सात गली क्रिकेटर खेलेंगे। 

वेंकटेश प्रसाद लीग के चेयरमैन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद इस लीग के चेयरमैन हैं। प्रसाद ने कहा कि हमने अपने पार्कों और गलियों में अद्भुत प्रतिभा देखी है। द लीजेनजी टी-10 ऐसे ही युवा खिलाड़ियों के लिए है, जिनमें गजब का हुनर और मंच पर खुद को साबित करने की भूख है। हमारा उद्देश्य टेनिस बॉल क्रिकेट को एक नई पहचान देना है।

चयन प्रक्रिया
ट्रायल्स से चुने गए 150 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को गोल्डन टिकट मिलेगा। इनमें से 72 खिलाड़ी डायमंड टिकट के जरिए नीलामी प्रक्रिया से गुजरेंगे और द लीजेनजी टी-10 के पहले सीजन में खेलेंगे। बाकी 78 खिलाड़ी गोल्डन टिकट के साथ अगले सीजन में सीधी एंट्री पाएंगे। आॅक्शन में बेस प्राइस 1 लाख, 2 लाख और 3 लाख होगी। 

Read More मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 सफल वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय

ये लीजेंड्स हिस्सा लेंगे
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इरफान पठान न सिर्फ मेंटोर की भूमिका निभाएंगे बल्कि खिलाड़ियों के साथ मैदान पर भी उतरेंगे। इनके अलावा यूसुफ पठान, आरोन फिंच, हर्शल गिब्स, मार्टिन गुप्तिल, रास टेलर, शॉन मार्श, उपुल थरंगा, बेन कटिंग, नाथन काल्टर नील, कालम फग्युसन और मखाया एंटिनी सरीखे लीजेंड खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। लीग के सभी मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

Read More Weather Update : जिलों में मौसम शुष्क और साफ, तापमान बढ़ने से बढ़ेगा गर्मी का असर

ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
इच्छुक खिलाड़ी 6 गेंदों की बल्लेबाजी या गेंदबाजी का वीडियो अपलोड करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से चयनित  शीर्ष 5,000 खिलाड़ियों को फिजिकल ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिले। ये ट्रायल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, जयपुर और इंदौर समेत देश के 60 शहरों में आयोजित होंगे। रजिस्टर्ड प्लेयर्स को एक साल का आॅनलाइन क्रिकेट ट्रेनिंग मॉड्यूल भी प्रदान किया जाएगा।

Read More गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित