टी-20 के बाद वनडे में भी भारत ने किया क्लीन स्वीप, वैष्णवी का पंजा, जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया

133 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया

टी-20 के बाद वनडे में भी भारत ने किया क्लीन स्वीप, वैष्णवी का पंजा, जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया
जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

वडोदरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। बुधवार को खेले गए मुकाबले में युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा (39 पर 5) ने पांच विकेट चटकाए, जबकि प्रतिका रावल (59)और शेफाली वर्मा (51) ने नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

वैष्णवी ने झटके 5 विकेट : भारत की युवा बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। यह उनका तीसरा वनडे मुकाबला था। इससे पहले उन्होंने दूसरे वनडे में भी चार विकेट लिए थे। वैष्णवी की फिरकी के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज टिक नहीं सके। उन्होंने अपनी गेंदों की गति और फ्लाइट से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। जिम्बाब्वे की ओर से मोडेस्टर मुपाचिकवा ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और सयाली सतघरे ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

प्रतिका-शेफाली की शानदार बल्लेबाजी : 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। यास्तिका भाटिया पारी की पहली ही गेंद पर सिबांडा का शिकार होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद प्रतिका और हरलीन ने दूसरे विकेट के लिए 8.3 ओवर में 59 रन जोड़े। इस जोडी को फिरी ने तोडा जब उन्होंने हरलीन को मुपाचिकवा के हाथों लपकवाया। दो विकेट गिरने के बाद प्रतिका और शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी अतिरिक्त  क्षति के 17 ओवर में 133 रन बना भारत को 8 विकेट से आसान जीत दिलाई। वैष्णवी शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रही। जबकि प्रतिका रावल प्लेयर ऑफ द सीरीज रही।

 

Read More टी-20 रैंकिंग में फिर नंबर 1 बने अभिषेक शर्मा , साहिबजादा फरहान दूसरे और ईशान किशन तीसरे स्थान पर पहुंचे

Read More सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से

Read More अंडर 14 नेशनल कप : तारीक क्रिकेट अकादमी रेलवे क्रिकेट अकादमी  को 62 रनों से हराया

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु रंधावा के नए गाने ‘सो व्हाट’ में दिखा पंजाबी स्वैग, अंजिनी धवन के साथ जमी जोड़ी गुरु रंधावा के नए गाने ‘सो व्हाट’ में दिखा पंजाबी स्वैग, अंजिनी धवन के साथ जमी जोड़ी
लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा अपना नया पंजाबी गाना 'सो व्हाट’ लेकर आए हैं। सारेगामा के माध्यम से सभी प्रमुख संगीत...
आतंकवाद से निपटने का अनुभव आसियान देशों से साझा करेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई जमीनी रणनीति: राजनाथ
हाईकोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप के 4 मुल्जिमों की उम्रकैद की सजा रद्द की, जानें पूरा मामला 
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में चयन का खेल, पीटीआई समेत चार ने किया समर्पण
टी-20 रैंकिंग में फिर नंबर 1 बने अभिषेक शर्मा , साहिबजादा फरहान दूसरे और ईशान किशन तीसरे स्थान पर पहुंचे
एक तरफ तूफान, दूसरी तरफ किलकारियां: ओडिशा में 900 से ज्यादा बच्चों का जन्म, किसी का नाम अर्नब तो किसी का रखा तूफान
दिल्ली SIR पर निर्वाचन आयोग से पूछे कड़े सवाल, वोटर लिस्ट में छूटे लोगों से फार्म-6 क्यों भरवाया जा रहा: SC