आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, विंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी 

पांच मैचों की सीरीज के लिए विंडीज की टीम में शामिल किया गया 

 आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, विंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी 
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

किंग्स्टन। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आगामी पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम के लिए उनके आखिरी मुकाबले होंगे। 37 वर्षीय रसेल को पांच मैचों की सीरीज के लिए विंडीज की टीम में शामिल किया गया है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जमैका के सबीना पार्क में खेले जाएंगे, जो इस ऑलराउंडर का घरेलू मैदान है। विंडीज क्रिकेट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके संन्यास की खबर के बारे में जानकारी दी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम में शामिल आंद्रे रसेल 20 जुलाई से शुरू होने वाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। पिछले साल के अंत में चोट के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। 

 

Read More आईसीसी रैंकिंग : टेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसले, बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय