Asian Games 2023: पारुल-सोजन की चांदी

एशियाई खेल: एथलेटिक्स में भारत के खाते में चार पदक

Asian Games 2023: पारुल-सोजन की चांदी
भारत की पारुल चौधरी और एंसी सोजन की 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने सोमवार रजत पदक अपने नाम किया जबकि प्रीति लांबा ने कांस्य पदक हासिल किया।

हांगझोऊ। एशियाई खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत की पारुल चौधरी और एंसी सोजन की 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने सोमवार रजत पदक अपने नाम किया जबकि प्रीति लांबा ने कांस्य पदक हासिल किया। एथलेटिक्स में भारत ने दो अक्टूबर को चार पदक जीते। 

विथ्या ने की उषा की बराबरी 
इन चार पदकों के साथ एशियाई खेल 2023 में एथलेटिक्स में भारत के कुल पदकों की संख्या 16 हो गई है, जिसमें दो स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में पीटी उषा के 39 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। 

रिले टीम ने जीता रजत 
दिन के अन्य मुकाबले में, भारत की 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम में राजेश रमेश, विथ्या रामराज, मुहम्मद अजमल और सुभा वेंकटेशन ने 3:14.34 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर रजत पदक जीता। पिछला रिकॉर्ड 3:14.70 का था, जो 2023 एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक जीत में आया था। 

कांस्य बदला रजत में 
भारतीय चौकड़ी ने शुरू में रेस को तीसरे स्थान पर समाप्त किया था, लेकिन दूसरे स्थान पर रही श्रीलंकाई टीम को अपनी लेन इंफ्रिंजमेंट (अपनी लेन से हटने) के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप टीम इंडिया का पदक अपग्रेड हो गया। बहरीन ने 3:14.02 के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान ने 3:24.85 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना
जयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की सुबह 6:45 बजे की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण उड़ान से पहले रोकी।...
भारत में ट्रंप के नाम की सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई सरकार के फैसले पर खुशी
तहसील ने भी कर दी नियम विरुद्ध रजिस्ट्री, डीएफओ ने कलक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार
अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव