अंतरराष्ट्रीय लीग एशियन लीजेंड्स लीग टी-20 टूर्नामेंट : एशियन स्टार्स ने अफगानिस्तान पठान्स को छह विकेट से हराया

बीसीबी से एनओसी नहीं मिलने से बांग्लादेशी टीम का मैच रद्द  

 अंतरराष्ट्रीय लीग एशियन लीजेंड्स लीग टी-20 टूर्नामेंट : एशियन स्टार्स ने अफगानिस्तान पठान्स को छह विकेट से हराया

राजसमंद जिले के नाथद्वारा के पास स्थित मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर पर अंतरराष्ट्रीय लीग एशियन लीजेंड्स लीग टी-20 टूर्नामेंट का आगाज हुआ।

उदयपुर। राजसमंद जिले के नाथद्वारा के पास स्थित मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर पर अंतरराष्ट्रीय लीग एशियन लीजेंड्स लीग टी-20 टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में एशियन स्टार्स ने अफगानिस्तान पठान्स को छह विकेट से पराजित किया। पहले दिन का एक अन्य मैच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को अनुमति नहीं मिलने से रद्द हो गया। अफगानिस्तान पठान्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एशियन स्टार्स के पवन सुयाल ने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल कर मैच को रोमांच बना दिया। 

अफगानिस्तान पठान्स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में एशियन स्टार्स ने 4 विकेट खोकर 19.5 ओवर में 221 रन के साथ जीत लिया। अफगानिस्तान के मेहरान खान 109 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। बीसीबी ने बांग्लादेश के किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी को इस टूर्नामेंट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया है। उसने टूर्नामेंट को मान्य नहीं मानते हुए अनुबंधित या संबद्ध खिलाड़ियों को इसमें भाग लेने की अनुमति नहीं दी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम
पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ गलत काम करता रहा। भाई के...
भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक