बांग्लादेश ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब, फाइनल में भारत को 59 रनों से हराया

जीत की ओर बढ़ रहे भारत को अजीजुल हकीम ने आखिरी तीन विकेटों को जल्द ही समेट दिया

बांग्लादेश ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब, फाइनल में भारत को 59 रनों से हराया
बांग्लादेश की ओर से इकबाल हसन और अजीजुल हकीम ने तीन-तीन विकेट लिये। अल फहद को दो विकेट मिले। 

दुबई। रिजान हसन (47 रन और तीन विकेट) के हरफनमौल प्रदर्शन और अजीजुल हकीम (8 पर 3 विकेट) की बदौलत बांग्लादेश ने भारत को फाइनल मुकाबले में 59 रनों से हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। 

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही 
बंगलादेश के 199 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 24 के स्कोर तक अपने दो विकेट गवां दिये। आयुष म्हात्रे (1) और वैभव सूर्यवंशी (9) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद आंद्रे सिद्धार्थ और केपी कार्तिकेय ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में रिजान हसन ने आंद्रे सिद्धार्थ (20) को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। केपी कार्तिकेय (21) को इकबाल हसन ने अपना शिकार बनाया। 

हसन और हकीम ने लिए 353 विकेट 
बांग्लादेश की ओर से इकबाल हसन और अजीजुल हकीम ने तीन-तीन विकेट लिये। अल फहद को दो विकेट मिले। 

भारत पारी 139 रनों पर सिमटी
जीत की ओर बढ़ रहे भारत को अजीजुल हकीम ने आखिरी तीन विकेटों को जल्द ही समेट दिया। कप्तान मोहम्मद अमान (26) के आउट होने के बाद भारत के खिताब जीतने की उम्मीद टूट गई। हार्दिक राज (24) और चेतन शर्मा (10) रन बनाकर आउट हुये। भारत की पूरी टीम 35.2 ओवर में 139 रन पर ढ़ेर हो गई। 

Read More दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार, कहा- मातृत्व का सम्मान होता है, विनेश को आगामी एशियन गेम्स ट्रायल में शामिल करने का दिया निर्देश

66 रन पर गवाएं तीन विकेट 
इससे पहले आज यहां भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और उसने 66 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। इसके बाद मोहम्मद शिहाब जेम्स और रिजान हसन ने तीसरे विकेट के लिये 62 रनों की साझेदारी पारी को संभाला। 32वें ओवर में आयुष म्हात्र ने मोहम्मद शिहाब जेम्स (40) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हार्दिक राज ने रिजान हसन (47) को आउट कर बांग्लादेश को छठा झटका दिया। फरीद हसन (39 और मारूफ मृधा (11) रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की पूरी टीम 49.1 ओवर में 198 के स्कोर पर सिमट गई। भारत की ओर से युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा और हार्दिक राज ने दो-दो विकेट लिए।     

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान क्वालीफायर-2 में पहुंची, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी हैदराबाद

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार
बांदीकुई युवक मौत घटनाक्रम में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल...
नीट-यूजी पेपर लीक: एनटीए ने दी सुप्रीम कोर्ट को कड़े सुरक्षा उपायों की जानकारी, बहु-चरण परीक्षाओं को शुरू करने का दिया सुझाव
बुधवार रात फारस की खाड़ी में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को रोका: आईआरजीसी नौसेना
बाबूलाल मरांडी की चेतावनी, बोले- कैग रिपोर्ट पर कारवाई की बजाय राज्य सरकार मुझे दे रही गिरफ्तार करने की गीदड़ भभकी, भ्रष्टाचार खिलाफ हर संघर्ष के लिए तैयार 
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI की मदद से महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
जस शो 2026 को मिला वैश्विक गौरव, हीरा उद्योग के दिग्गज मावजीभाई पटेल होंगे मुख्य अतिथि
रूस-कजाकिस्तान परमाणु समझौता: इस दशक में शुरू होगा पहला न्यूक्लियर प्लांट, वीवीईआर-1200 रिएक्टरों से बनेगी बिजली