राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरेका में बास्केट बॉल मैच का आयोजन

टीबी मुक्त भारत जन सहभागिता अभियान को मिला समर्थन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरेका में बास्केट बॉल मैच का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन सहभागिता अभियान के तहत प्रेरणादायक बास्केट बॉल मैच का आयोजन किया गया

वाराणसी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन सहभागिता अभियान के तहत प्रेरणादायक बास्केट बॉल मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और टीबी मुक्त भारत अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बास्केट बॉल उछालकर किया। बरेका खेल अकादमी की दो टीमों, बीएलडब्ल्यू रेड और बीएलडब्ल्यू ग्रीन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। बीएलडब्ल्यू रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20-18 के स्कोर से जीत दर्ज की। महाप्रबंधक ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। महाप्रबंधक ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। स्वस्थ शरीर और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही युवा राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। टीबी मुक्त भारत अभियान युवाओं को जागरूक करने और स्वास्थ्य के प्रति उनकी जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद शुक्ला, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डाला
महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अपने संबोधन में टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महाप्रबंधक ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करता है। टीबी हारेगा, भारत जीतेगा, केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर नागरिक की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर और इस अभियान में भाग लेकर, हम एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस और टीबी मुक्त भारत जन सहभागिता अभियान, का यह संयुक्त आयोजन बरेका में स्वास्थ्य, खेल और जागरूकता के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का प्रेरणा स्रोत बना। यह कार्यक्रम युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला