दिव्यांग को पूजा-पाठ से ठीक करने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाली गैंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार

भैंरू पूजा, श्मशान की राख डलवाने और अन्य क्रियाओं के नाम पर

दिव्यांग को पूजा-पाठ से ठीक करने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाली गैंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार

जब मोबाइल के बिलों की जांच की गई तो उन मोबाइलों का उपयोग राजेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, ममता शर्मा, दिनकर अग्रवाल ओर प्रेरणा अग्रवाल कर रहे थे। 

जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने दिव्यांग व्यक्ति को पूजा-पाठ के नाम पर ठीक करने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया हैं। डीसीपी पश्चिम अमित कुमार ने बताया की परिवादी संतोष देवी ने प्रकरण दर्ज कराया कि उसका 26 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार सेरीब्रल पॉल्सी नामक बीमारी से ग्रस्त है, जो ढंग से चल नहीं पाता है। आरोपी नरेन्द्र कुमार शर्मा 50 निवासी भगवती मार्ग प्रेम नगर आगरा रोड ने अपने आप को सिद्धहस्त व चमत्कारी बताया और पूजा-पाठ व मंत्रोचार से उसके पुत्र को ठीक करने व पैरों पर चलाने का वादा किया। पूजा पाठ के नाम पर उसके पुत्र से वर्ष 2022 व 2023 में करीब 10-12 लाख रुपए नकद, ऑनलाइन अपने और अपने सहयोगियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए और दो लाख रुपए कीमत के मंहगे मोबाइल फोन व एक डैल कंपनी का लैपटॉप भी ले लिया। दिव्यांग के ठीक नहीं होने पर नरेन्द्र शर्मा और पैसों की मांग करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर नरेन्द्र कुमार शर्मा, सुर्दशन जैन 58 निवासीनायला हाउस मोतीडूंगरी, राजेश शर्मा 46 निवासी नित्यानंद नगर गांधी पथ क्वींन्स रोड को गिरफ्तार किया हैं। जबकि एक महिला सहित दो आरोपी अभी तक फ रार चल रहे है।

क्या आया जांच में
प्रकरण की जांच एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने की जांच में सामने आया कि नरेन्द्र गिरोह का सरगना हैं, जो खुद को बड़ा तांत्रिक बताकर लोगों को गंभीर बीमारियों को ठीक करने का झांसा देकर लोगों को फंसाता था। उसके बाद गिरोह के दूसरे लोग अलग-अलग बहाने से पैसे वसूलते थे। आरोपी लाइलाज बीमारियों का इलाज तांत्रिक विद्या से करने का दावा करते हुए भैंरू पूजा, श्मशान की राख डलवाने और अन्य क्रियाओं के नाम पर स्वयं और अपने गिरोह के सदस्यों राजेश शर्मा, दिनकर अग्रवाल, प्रेरणा अग्रवाल और सुदर्शन जैन को आॅनलाइन और नकद लाखों रुपए की राशि ठग ली। 

किसी को बताया तो भस्म करने की देता था धमकी
आरोपी नरेन्द कुमार शर्मा पीड़ित परिवार को धमकाता था कि यदि किसी को बताया तो उसे भस्म कर दूंगा। पीड़िता संतोष देवी के पुत्र अशोक ने मोबाइल के बिलों का भुगतान भी किया था। जब मोबाइल के बिलों की जांच की गई तो उन मोबाइलों का उपयोग राजेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, ममता शर्मा, दिनकर अग्रवाल ओर प्रेरणा अग्रवाल कर रहे थे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 67 पदकों (42 स्वर्ण) के साथ लगातार दूसरी बार ओवरऑल खिताब...
महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 
आज का भविष्यफल     
युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ