बीसीसीआई ने लिया फैसला, आईपीएल को एक सप्ताह के लिए किया स्थगित

जयपुर में चार मैच हुए, अब एक मैच है बाकी

बीसीसीआई ने लिया फैसला, आईपीएल को एक सप्ताह के लिए किया स्थगित

बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल के शेष मैचों को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।

जयपुर। बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल के शेष मैचों को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार जारी बयान में इसकी घोषणा की।  बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी प्रमुख हितधारकों के साथ परामर्श के बाद आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया। बीसीसीआई की इस घोषणा से जयपुर में 16 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मध्य प्रस्तावित मैच प्रभावित होगा। जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउण्ड है और टीम यहां अपने चार घरेलू मुकाबले पूर्व में खेल चुकी है।

आईपीएल के 16 मैच शेष हैं :

आईपीएल 2025 में अभी तक 58 मैच हो चुके हैं, जिसमें धर्मशाला में मैच रद्द होना भी शामिल है। अब 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल का फाइनल मुकाबला 25 मई को होना था। 

खिलाड़ियों की सुरक्षा अहम :

Read More पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो

माना जा रहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इससे पहले धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को रद्द कर दिया गया था। मैच के बाद आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि बोर्ड स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और कोई भी आखिरी फैसला केंद्र सरकार के परामर्श से ही लिया जाएगा।

Read More अदिति का लक्ष्य 2028 ओलंपिक में स्वर्ण जीतना, कहा- खेलो इंडिया गेम्स खिलाड़ियों के करियर को मजबूत बनाते हैं

बांग्लादेश दौरे और एशिया कप पर भी संशय :

Read More तीसरे टी-20 के लिए बांग्लादेश टीम ने किया बड़ा बदलाव, इस विस्फोटक बल्लेबाज को दिया मौका

मौजूदा हालात को देखते हुए अगस्त में होने वाले भारत के बांग्लादेश दौरे को भी रद्द किया जा सकता है। वहीं सितम्बर में होने वाले एशिया कप को भी टाला जा सकता है। इस दौरान भारत में आईपीएल के शेष मैच कराए जा सकता हैं। 

वापस होगी टिकट की राशि :

लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच की टिकटों के पैसे लौटाए जा रहे हैं और स्टेडियम के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा  सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘धड़क 2’ के लिए मिला पावर पैक्ड परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिवंगत सक्षम टेट को...
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल
संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान