क्रिकेट वर्ल्डकप के चार लाख टिकट जारी करेगा बीसीसीआई

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी अपनी सीट बुक कर सकते है

क्रिकेट वर्ल्डकप के चार लाख टिकट जारी करेगा बीसीसीआई

विज्ञप्ति के अनुसार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी अब साल के क्रिकेट महाकुंभ को देखने के लिए अपनी सीटें सुरक्षित कर सकते हैं।

मुबंई। क्रिकेट विश्व कप को लेकर देश में दिनोदिन बढ़ रही दीवानगी से संजीदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टिकट बिक्री के अगले चरण में आठ सितंबर से चार लाख टिकट जारी करने का ऐलान किया है। बीसीसीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की उच्च मांग से बीसीसीआई पूरी तरह वाकिफ है और मेजबानी करने वाले राज्य संघों के साथ चर्चा के बाद बीसीसीआई ने इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के लिए लगभग 400,000 टिकट जारी करने की घोषणा की है। इसका मकसद अधिक से अधिक उत्साही क्रिकेट प्रशंसकों को शामिल करना और इस ऐतिहासिक आयोजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी अपनी सीट बुक कर सकते है
विज्ञप्ति के अनुसार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी अब साल के क्रिकेट महाकुंभ को देखने के लिए अपनी सीटें सुरक्षित कर सकते हैं। प्रशंसकों को अपने टिकट सुरक्षित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, क्योंकि इस आयोजन में अत्यधिक वैश्विक रुचि को देखते हुए टिकटों की भारी मांग होने की उम्मीद है।

टिकटों की सामान्य बिक्री कल से
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के सभी मैचों के लिए टिकटों की सामान्य बिक्री आठ सितंबर को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगी। प्रशंसक आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट एचटीटीपीएस://टिकट्स.क्रिक्रेटवर्ल्डकप.काम पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। प्रशंसकों को अगले चरण में टिकटों की आगे की बिक्री के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर