वेस्ट इंडीज विश्व कप विजेता टीम के बर्नार्ड जूलियन का निधन, वेस्टइंडीज के लिए खेले थे 24 टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैच 

वह 75 वर्ष के थे

वेस्ट इंडीज विश्व कप विजेता टीम के बर्नार्ड जूलियन का निधन, वेस्टइंडीज के लिए खेले थे 24 टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैच 
वेस्टइंडीज की विश्वकप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन का उत्तरी त्रिनिदाद के वाल्सेन शहर में निधन हो गया।

केपटाउन। वेस्टइंडीज की विश्वकप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन का उत्तरी त्रिनिदाद के वाल्सेन शहर में निधन हो गया।

वह 75 वर्ष के थे। वह वेस्टइंडीज की 1975 की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा थे और उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 24 टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैच खेले। क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष डॉ. किशोर शालो ने कहा कि बर्नार्ड जूलियन के परिवार, मित्रों और प्रियजनों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज इस दु:ख की घड़ी में आपके साथ है, और हम आशा करते हैं कि बर्नार्ड को यह एहसास था कि जिस क्रिकेट परिवार को उन्होंने आकार देने में मदद की, वह उन्हें महत्व देता था और प्यार करता था, और उन्हें यह जानकर शांति मिली होगी कि उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा। आज से 50 साल पहले,पहले एकदिवसीय विश्व कप में, जूलियन ने ग्रुप चरण में श्रीलंका के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे और इसके बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 रन देकर 4 विकेट लिए थे और फाइनल में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली थी। 

 

Read More 10वां दिशा कप अंडर-14 : नारायणा क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में अरावली एकेडमी को 78 रनों से हराया

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा
मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में एक माह के भंडार और भेंटकक्ष से कुल 40.81 करोड़ रुपए से अधिक...
होर्मुज में फंसे नाविकों को निकालेगा संयुक्त राष्ट्र : रुबियो ने टोल शुल्क के खिलाफ दी चेतावनी, अमेरिका और ईरान के बीच अब भी मतभेद
फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित