बुमराह सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने 

 साल 2025 के पहले दिन बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली 

बुमराह सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने 
बुमराह आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल 2025 के पहले दिन बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह गेंदबाजों में शीर्ष पर मौजूद हैं और उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में नौ विकेट लिए थे।  बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 30 विकेट लिए हैं और वह इस सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर उभरे हैं। बुमराह के 907 रेटिंग हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में किसी गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक है। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट से पहले बुमराह के रेटिंग अंक 904 थे और उन्होंने सर्वोच्च रेटिंग के मामले में पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली थी। 2016 में अश्विन ने सर्वोच्च रेटिंग (904) हासिल की थी, लेकिन अब बुमराह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए थे। मैच के हिसाब से भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वालों में बुमराह दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, इस लिस्ट की शीर्ष पांच गेंदबाजों में अकेले तेज गेंदबाज हैं। बुमराह ने 44 टेस्ट में ऐसा किया। वहीं, अश्विन 37 टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे और वह शीर्ष पर हैं। गेंद के हिसाब से टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह चौथे स्थान पर हैं। बुमराह को 200 विकेट के लिए 8484 गेंदें फेंकनी पड़ीं। पाकिस्तान के वकार यूनिस इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। 

दिग्गजों की सूची में शामिल हुए बुमराह :

बुमराह सर्वोच्च रेटिंग अंक हासिल करने वाले संयुक्त रूप से 17वें गेंदबाज हैं और उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर डेरेक अंडरवुड की बराबरी कर ली है। इस सर्वाकालिक सूची में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सिडनी बर्नस (932) रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि जॉर्ज लोहमैन (931), इमरान खान (922) और मुथैया मुरलीधरन (920) का नंबर आता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश