डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे से लिया संन्यास

डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे से लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आज टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं।

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आज टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। वॉर्नर ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में कहा कि मैं एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। इसके बारे में मैंने विश्व कप के दौरान सोचा था। भारत में पूरा विश्वकप खेलना और उसे जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी। मैं इस प्रारूप से संन्यास लेने का निर्णय ले रहा हूं, ताकि मुझे दुनिया भर में टी-20 लीगों में जाने और खेलने का समय मिल सके। इसके साथ ही हमारी एकदिवसीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका भी मिलेगा। 

चैंपियन्स ट्रॉफी में जरूरत पड़ी तो वापसी करूंगा
वार्नर ने कहा कि मुझे पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी आ रहा है। अगर मैं अगले दो साल के समय में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और टीम को मेरी जरूरत पड़ती है, तो मैं चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय था जिसके साथ मैं बहुत सहज था। भारत में हमने वनडे वर्ल्ड कप में जिस तरह से वापसी करते हुए ट्रॉफी जीती वह आश्चर्यजनक था। जब हम भारत में लगातार दो मैच हार गए तो टीम में एक-दूसरे के साथ हमारे संबंध और भी मजबूत हुए। हालांकि फाइनल जीतना कोई संयोग नहीं था। ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी, कमिंस की बेहतरीन कप्तानी में जिस तरह से हमने फाइनल खेला वह अभूतपूर्व था।

प्रदर्शन से प्रभावित किया चयनकर्ताओं को
वार्नर ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले मेरे और मेरे फार्म के बारे में बहुत चर्चा हो रही थी। साथ ही उस्मान ख्वाजा के साथ भी मेरी साझेदारी अच्छी नहीं चल रही थी। हालांकि उसके बाद हमने एक साथ कुछ अच्छी पारियां खेलीं। मैंने कभी भी इंग्लैंड में शतक नहीं बनाया था और मैं हमेशा से वहां शतक बनाना चाह रहा था। उस सीरीज के दौरान हमने एक टीम के रूप में भी काफी बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं टीम या चयनकर्ताओं को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहता था जहां उन्हें मेरे बारे ज्यादा सोचना पड़े। मेरा करियर बहुत अच्छा रहा है।

वनडे में बनाए 22 शतक
उल्लेखनीय है कि अगर वॉर्नर दो वर्ष के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी नहीं करते हैं तो अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला गया विश्वकप फाइनल उनका अंतिम एकदिवसीय रहेगा। इस प्रारूप में वॉर्नर ने 22 शतकों के साथ 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए। वह पुरुषों के एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और रिकी पोंटिंग के बाद शतकों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। 

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया