आईपीएल फाइनल : रिकॉर्ड पांचवें खिताब से एक कदम दूर धोनी

धोनी का बतौर कप्तान 10वां आईपीएल फाइनल होगा

आईपीएल फाइनल : रिकॉर्ड पांचवें खिताब से एक कदम दूर धोनी
महेंद्र सिंह धोनी रविवार को आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपनी पीत-जर्सी संभवत: आखिरी बार पहनकर उतरेंगे, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनाना चाहेंगे।

अहमदाबाद। आईपीएल का यह सीजन शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसी उभरती हुई युवा प्रतिभाओं के लिये पहचाना जा सकता है। यह भी हो सकता है कि इस सीजन को इशांत शर्मा, पीयूष चावला और मोहित शर्मा जैसे भूले-बिसरे गेंदबाजों की धमाकेदार वापसी के लिये याद किया जाये। संभव है कि यह सीजन अपने सांस रोक देने वाले रोमांचक मैचों और अभूतपूर्व रिकॉर्डों के लिये जाना जाये, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना इस बात की है कि आईपीएल 2023 को धोनी के आखिरी क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में याद किया जायेगा। लिहाजा जब महेंद्र सिंह धोनी रविवार को आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपनी पीत-जर्सी संभवत: आखिरी बार पहनकर उतरेंगे, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनाना चाहेंगे।

धोनी चेन्नई के कप्तान के रूप में कुल 10 आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल फाइनल 2008 में शेन वॉर्न की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। पीढ़ी दर पीढ़ी टीमें और कप्तान बदलते गये, लेकिन धोनी ने अपनी चमक से आईपीएल के अंतिम चरण को रोशन रखा। फ्रेंचाइजी के लिये दो साल प्रतिबंधित होने के बावजूद चेन्नई सर्वाधिक आईपीएल जीतने के मामले में सिर्फ मुंबई इंडियन्स (पांच) से ही पीछे है। धोनी की चाह होगी कि वह रविवार को एक और आईपीएल फाइनल जीतकर मुंबई के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लें। 

गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हालांकि यह आसान नहीं होगा। सलामी बल्लेबाज गिल पिछले चार मैचों में तीन शतक जड़कर शानदार फॉर्म में हैं, और नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उनकी फॉर्म अलग ही परवान चढ़ जाती है। गिल इस मैदान पर 11 टी20 मैचों में 70.00 की औसत और 157.50 के स्ट्राइक रेट से 630 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। मुंबई के विरुद्ध दूसरे क्वालिफायर में उनकी 60 गेंदों पर खेली गयी 129 रन की विस्फोटक पारी ने चेन्नई को जरूर चौकन्ना कर दिया होगा।

 

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश 100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद