चार्ली डीन की घातक गेंदबाजी के बदौलत इंग्लैंड ने चखा पहली जीत का स्वाद, भारत को 4 विकेट से दी शिकस्त

भारत को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा

चार्ली डीन की घातक गेंदबाजी के बदौलत इंग्लैंड ने चखा पहली जीत का स्वाद, भारत को 4 विकेट से दी शिकस्त
इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर पहली जीत का स्वाद चखा

माउंट मॉन्गानुई। ऑफ स्पिनर चार्ली डीन( 4-23) की घातक गेंदबाजी और हेदर नाइट (नाबाद 53) की कप्तानी पारी से गत चैंपियन इंग्लैंड ने विश्व कप में भारत को चार विकेट से हराकर चार मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि भारत को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 36.2 ओवरों के भीतर भारत को 134 रनों पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने 312 ओवर में छह विकेट पर 136 रन बनाकर अपनी पहली जीत हासिल की। भारत को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह तालिका में तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड चार मैचों में अपने पहले दो अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गया है।

इंग्लैंड ने भारत को 134 रन पर समेटा
 ओवल में बुधवार को खेले गये आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के मुकाबले में इंग्लैंड ने चार्ली डीन की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत को 37 ओवर में 134 रन पर समेट दिया है। मुकाबले के दौरान ऋचा घोष (33) और झूलन गोस्वामी (20) के बीच 37 रन की एकमात्र सबसे बड़ी साझेदारी रही।  डीन ने घातक गेंदबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर को (14), स्नेह राणा (शुन्य) और पूजा वस्त्राकर (6) रनों पर समेट दिया। डीन ने 23 रन देकर चार विकेट हासिल किए। अन्या श्रुबसोले ने इंग्लैंड के लिए यास्तिका भाटिया (8) को आउट कर अपना 100 एकदिवसीय विकेट लिया। सोफिया डंकले ने भारतीय कप्तान को मुश्किल कैच कर आउट किया और केट क्रॉस से एक डायरेक्ट-हिट कर दीप्ति शर्मा शून्य पर रन आउट कर दिया। वहीं बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने मंधाना को 35 रन पर आउट किया।

भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए

दक्षिण अफ़्रीका के खलिाफ़ मिली हार में छोटी गेंदबाजी करने का खामियाजा भुगतने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज इस मैच में फ़ुल लेंथ पर गेंदबाजी करने की रणनीति के साथ आ थे। इस योजना के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए और 73 रनों के भीतर उन्होंने सात विकेट गंवाए। आन्या श्रब्सोल ने अपनी 100वीं वनडे विकेट झटकी जब उन्होंने चौथे ओवर में यास्तिका भाटिया को बोल्ड किया। इन स्विंग गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर मिडिल स्टंप पर जा लगी। इसके बाद डंकली ने कैच के पहले मौक़े को जाने नहीं दिया और कवर प्वाइंट पर मिताली राज का एक लाजवाब कैच लपका। मिताली एक रन ही बना सकी। केट क्रॉस और सीवर के सटीक थ्रो ने क्रमश: दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष को रन आउट किया और बताया कि इंग्लैंड ने अपनी फ़ील्डिंग पर बहुत काम किया है।

Read More फीफा विश्वकप-2026 :  किलियन एमबापे ने जीता गोल्डन बूट, रोड्रिगो हर्नाडेज को गोल्डन बॉल, उनाई सिमोन को गोल्डन ग्लव्स

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन बनाए

Read More वैभव खटाना के 'डबल हंड्रेड' के आगे पस्त हुई वर्धमान एकेडमी, मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात

सितंबर में न्यूजीलैंड के खलिाफ़ घर पर अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाली डीन ने अपनी फिरकी से हरमनप्रीत को कीपर जोंस के हाथों कैच करवाया। इसके बाद उन्होंने स्नेह को ऑफ़ स्टंप के बाहर की फ़्लाइटेड गेंद के साथ शून्य पर चलता किया। इस बार भी जोंस ने उनका साथ दिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। शीर्ष और मध्य क्रम को गंवाने के बाद झूलन और ऋचा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। झूलन ने क्रॉस की गेंद को सीमा रेखा के बाहर दे मारा लेकिन ऋचा के रन आउट से इस साझेदारी का अंत हुआ। झूलन भी जल्दी ही अपनी विकेट खो बैठी जिसके बाद डीन ने मेघना को बोल्ड कर पारी को समाप्त किया।

Read More कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने की भारत के मार्च की अगुवाई

फ़ील्डिंग के दौरान हरमनप्रीत को घुटने में चोट
मैच के अंतिम चरणों में फ़ील्डिंग के दौरान हरमनप्रीत को घुटने में चोट लगी। भारतीय $खेमे के लिए अच्छी बात यह थी कि वह पैदल चलकर मैदान से बाहर गईं।



Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें