गोकुलम केरल एफसी ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी को 3-0 से हराया

राजस्थान यूनाइटेड की सीजन की दूसरी घरेलू हार रही

गोकुलम केरल एफसी ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी को 3-0 से हराया

राजस्थान यूनाइटेड एफसी को विद्याधर नगर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गोकुलम केरल एफसी के खिलाफ 3-0 की हार का सामना करना पड़ा।

जयपुर। राजस्थान यूनाइटेड एफसी को विद्याधर नगर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गोकुलम केरल एफसी के खिलाफ 3-0 की हार का सामना करना पड़ा। इस शानदार जीत के साथ गोकुलम ने आई-लीग अंक तालिका में 4 थे स्थान पर छलांग लगाई, जबकि राजस्थान यूनाइटेड 8वें स्थान पर बना हुआ है। यह राजस्थान यूनाइटेड की सीजन की दूसरी घरेलू हार रही।   

थाबिसो नेल्सन ब्राउन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल किए। जबकि  अथुल उन्नीकृष्णन ने 1 गोल कर गोकुलम की जीत पक्की कर दी। राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन गोकुलम केरल एफसी की संगठित रणनीति और शानदार फिनिशिंग ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। यह हार राजस्थान यूनाइटेड के लिए एक झटका है, क्योंकि वे शीर्ष चार में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता शुरू होते ही रूस ने यूक्रेन पर 29 मिसाइलें और 400 ड्रोन...
एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया
जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था
एआई शिखर सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला; बोलें-सरकार ने सम्मेलन को बना दिया तमाशा, चीन उठा रहा लाभ
श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने ‘ईथा’ की पुणे शेड्यूल की शूटिंग की पूरी, सेट पर केक काटकर मनाया जश्न