गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप : राजस्थान का सुभाष अंडर-17 के फाइनल में, अमय, हार्विन, वीर, नविका और लक्षाण्या अंडर-9 के अंतिम 4 में

अंडर-17 गर्ल्स की खिताबी भिड़ंत सहर नायर और सानवी कलंकी के बीच होगी

गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप : राजस्थान का सुभाष अंडर-17 के फाइनल में, अमय, हार्विन, वीर, नविका और लक्षाण्या अंडर-9 के अंतिम 4 में
सुभाष चौधरी ने दर्शिल परसरामपुरिया को पराजित कर गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के अंडर-17 बॉयज के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

जयपुर। राजस्थान के सुभाष चौधरी ने तमिलनाडु के दर्शिल परसरामपुरिया को 11-5, 11-7, 3-11, 11-6 से पराजित कर सवाई मानसिंह स्टेडियम कोर्ट्स पर खेली जा रही गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के अंडर-17 बॉयज के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

वहीं, अंडर-17 गर्ल्स की खिताबी भिड़ंत सहर नायर और सानवी कलंकी के बीच होगी। सेमी फाइनल में सहर नायर ने आराध्या पोड़वाल (रिटायर) को और सानवी कलंकी ने दिवा शाह को 9-11, 11-6, 11-9, 11-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई।  अंडर-9 कैटेगरी में राजस्थान के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बॉयज में राजस्थान के अमय महाजन, हार्विन सेठिया, वीर लोयल ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीत सेमी फाइनल में प्रवेश किया। वहीं गर्ल्स में राजस्थान की नविका सोनी और लक्षाण्या राजावत अंतिम चार में पहुंच गई हैं। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा के अनुसार शनिवार को सभी कैटेगरी के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा अंडर-9 के सेमी फाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित  वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 
फलौदी रेंज के भाटपुरा गांव के वनक्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घायल अवस्था में मिला। वन विभाग की टीम...
आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार 
जर्मनी-कतर के संयुक्त बयान से भड़का ईरान, कतर के राजनयिक को किया तलब; दर्ज कराया विरोध
पत्थर पर बैठा सफेद टाइगर भीम, नाहरगढ़ सफारी में दिखा शाही अंदाज 
जयपुर सिल्वर शो में दूसरे दिन उमड़े विजिटर, चांदी के राम दरबार और हनुमान प्रतिमा ने खींचा ध्यान
Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान