राष्ट्रीय खेलों के अध्ययन के लिए सरकार ने उत्तराखंड भेजा दल 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए आधिकारिक दावा पेश किया 

राष्ट्रीय खेलों के अध्ययन के लिए सरकार ने उत्तराखंड भेजा दल 

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2026 में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए आधिकारिक दावा पेश किया है।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने वर्ष 2026 में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए आधिकारिक दावा पेश किया है। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रदेश के खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक अध्ययन दल भेजा है। यह दल उत्तराखंड में हो रही खेल प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी तैयारियों का गहन अध्ययन करेगा और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गए इस अध्ययन दल में परिषद के एईएन विनोद वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. तेजराज सिंह और खेल प्रबंधक रणविजय सिंह शामिल हैं।

व्यवस्थाओं का करेंगे आकलन :

यह दल राष्ट्रीय खेलों के दौरान विभिन्न खेल स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्रों, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, दर्शकों के लिए व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन करेगा। इस अध्ययन के आधार पर राजस्थान में खेलो इंडिया जैसे बड़े खेल आयोजन के लिए प्रदेश में उपलब्ध खेलों के बुनियादी ढांचे और नया इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के बारे में आकलन करेगा। 

खेलों को मिलेगी नई दिशा :

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

देश में राष्ट्रीय खेलों की शुरूआत हुए सौ साल हो गए। छोटे-छोटे प्रदेशों नें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की है लेकिन राजस्थान अब तक इन खेलों का आयोजन नहीं कर सका।  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी हमें मिलती है, तो यह प्रदेश के खेल विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे प्रदेश में खेलों को नई पहचान मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस आयोजन से प्रदेश में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना