मुम्बई को रौंदकर दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात

आईपीएल: गिल, मिलर और अभिनव की आतिशी पारी

मुम्बई को रौंदकर दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स के सामने 208 रन का विशाल लक्ष्य रखा। मुम्बई की टीम शुरू से ही इसके दबाव में रही और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सकी।

अहमदाबाद। शुभमन गिल (56), डेविड मिलर (46) और अभिनव मनोहर (42) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को यहां आईपीएल मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को 55 रनों से पराजित कर दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स के सामने 208 रन का विशाल लक्ष्य रखा। मुम्बई की टीम शुरू से ही इसके दबाव में रही और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। नेहल बढेरा ने टीम के लिए सर्वाधिक 40 और कैमरून ग्रीन ने 30 रन बनाए। गुजरात की ओर से नूर अहमद ने 37 रन देकर 3, राशिद खान ने 27 रन देकर 2, मोहित शर्मा ने 38 रन देकर 2 तथा हार्दिक पांड्या ने 10 रन देकर एक विकेट लिया।  आईपीएल में गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उनका सबसे बड़ा स्कोर (204 रन) इसी मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना
अमेरिका ने दावा किया कि अगले कुछ घंटों में ईरानी हवाई क्षेत्र पर उसका पूरा नियंत्रण होगा। व्हाइट हाउस की...
अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला