भारतीय फुटबाल महासंघ की आई लीग, आरयूएफसी व इंटर काशी के मध्य अहम मुकाबला आज 

मुकाबला विद्याधर नगर स्टेडियम में खेला जाएगा 

भारतीय फुटबाल महासंघ की आई लीग, आरयूएफसी व इंटर काशी के मध्य अहम मुकाबला आज 

भारतीय फुटबाल महासंघ की आई लीग का एक और बड़ा मुकाबला मंगलवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में खेला जाएगा।

जयपुर। भारतीय फुटबाल महासंघ की आई लीग का एक और बड़ा मुकाबला मंगलवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में लीग की टॉप टीम चर्चिल ब्रदर्स गोवा के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद मेजबान राजस्थान यूनाइटेड फुटबाल क्लब (आरयूएफसी) तीसरे स्थान पर चल रही इंटर काशी के खिलाफ जीत के साथ एक और उलटफेर के इरादे से उतरेगी। मेजबान टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। राजस्थान यूनाइटेड अपने घरेलू मैदान और दर्शकों के बीच एक और जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी।  वहीं शानदार फॉर्म में चल रही मेहमान टीम इंटर काशी खिताबी होड़ में अपनी स्थिति और मजबूत करने का प्रयास करेगी। दोनों टीमों के बीच आई लीग में अब तक तीन मुकाबले हुए हैं। इनमें एक मैंच इंटर काशी ने जीता है, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए। 

क्या कहते हैं कोच : मैच से पहले सोमवार को राजस्थान यूनाइटेड के मुख्य कोच कैस्प्रिलो वाल्टर ने कहा कि हर मैच हमारे लिए खुद को साबित करने का मौका है, लेकिन यह मुकाबला खास है। अपने घरेलू मैदान पर हमें हर मौके का फायदा उठाना होगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू