राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो के बालक वर्ग में राजस्थान रहा उपविजेता, विजेंदर का स्वर्ण प्रमुख रहा आकर्षण 

शुभम आचार्य ने 55 किलोग्राम और राहुल खारोल ने 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए

राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो के बालक वर्ग में राजस्थान रहा उपविजेता, विजेंदर का स्वर्ण प्रमुख रहा आकर्षण 

हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में राजस्थान टीम बालक वर्ग में उपविजेता रही। खिलाड़ियों ने कुल चार पदक—एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य—जीते। 35 किलोग्राम वर्ग में विजेंदर कुमार ने स्वर्ण हासिल किया। शुभम आचार्य (55 किग्रा) और राहुल खारोल (60 किग्रा) ने रजत, जबकि अशोक गोदारा ने 30 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।

जयपुर। हैदराबाद में संपन्न राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम बालक वर्ग में उपविजेता बनी। राजस्थान जूडो एसोसिएशन के महासचिव महिपाल ग्रेवाल ने बताया कि राजस्थान के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीते। 35 किलोग्राम वर्ग में विजेंदर कुमार ने उत्तर प्रदेश के खेलेंद्र पाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, शुभम आचार्य ने 55 किलोग्राम और राहुल खारोल ने 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। अशोक गोदारा ने 30 किलोग्राम वर्ग में ओडिशा के महेश हनतल को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं