शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, करुण नायर की जगह पड़िक्कल, जडेजा बने उपकप्तान

पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से 

शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, करुण नायर की जगह पड़िक्कल, जडेजा बने उपकप्तान
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में देवदत्त पड़िक्कल की वापसी हुई है।

मुंबई। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में देवदत्त पड़िक्कल की वापसी हुई है, जबकि उनके कर्नाटक टीम के साथी करूण नायर को बाहर कर दिया गया है। चोट से उबर रहे ऋषभ पंत की जगह अब रवींद्र जडेजा टीम के उपकप्तान हैं, जबकि नारायण जगदीशन ने दूसरे विकेटकीपर के रूप में अपनी जगह बरकरार रखी है। वह इंग्लैंड दौरे के आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम से पहली बार जुड़े थे।

घर में पहली बार कप्तान करेंगे शुभमन गिल :

शुभमन गिल पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट कप्तानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने इस साल इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर डेब्यू किया था। उनके साथ बुमराह भी टीम में हैं और उन्हें एशिया कप के बाद घरेलू सीरीज के लिए आराम नहीं दिया गया है। बाकी टीम लगभग वैसी ही है, जैसी इंग्लैंड में थी, लेकिन तीसरे सलामी बल्लेबाज विकल्प के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन को नहीं चुना गया है। जरूरत पड़ने पर यह भूमिका टीम के अतिरिक्त विकेटकीपर जगदीशन निभा सकते हैं।

भारतीय टीम :

Read More जयपुर में लगेगा हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू, खुद करेंगी अनावरण

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पड़िक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल,नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और एन जगदीशन।

Read More वर्ल्ड कप पोलो क्वालिफायर : पाकिस्तान से हारा भारत, ईरान से होगी अगली भिड़ंत

स्पिन पर ज्यादा जोर :

Read More दीप्ति शर्मा और मार्को यानसन  को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

भारत के अंतिम एकादश की संरचना हालांकि इंग्लैंड की तुलना में काफी अलग दिख सकती है, क्योंकि इस बार तेज गेंदबाजी से ज्यादा स्पिन पर जोर दिया जाएगा और इसके लिए टीम में जडेजा के साथ-साथ कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और पटेल टीम में हैं। बड़े फॉर्मेट में यह अक्षर की वापसी है।

पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से :

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच होंगे। पहला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में और दूसरा 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। यह 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की भारत की दूसरी सीरीज होगी। भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में 46.67 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका उससे ऊपर हैं, जिनके पास क्रमश: 100 और 66.67 प्रतिशत अंक हैं। वेस्टइंडीज के पास अभी तक कोई अंक नहीं है।

अर्शदीप, आकाश, अंशुल बाहर :

तेज गेंदबाजी में भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड गए अर्शदीप सिंह, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को जगह नहीं मिली है। अंशुल और आकाश अब ईरानी कप में रेस्ट आॅफ इंडिया की तरफ से खेलते दिखेंगे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट