INDIA के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड की सूची में

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन ने पुरस्कार के लिए 11 एथलीटों के नामों की सूची जारी की

INDIA के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड की सूची में

भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा का नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए नामांकित किया है।

नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा का नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए नामांकित किया है।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन ने पुरस्कार के लिए 11 एथलीटों के नामों की सूची जारी की है। इसमें भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा तथा एथलीट की विभिन्न स्पार्धाओ में शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान क्राउसर (अमेरिका), मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन), सूफ़यिान एल बक्काली (मोरक्को), जैकब इंगेब्रिग्त्सेन (नॉर्वे), केल्विन किप्टम (केन्या), पियर्स लेपेज (कनाडा), नोह लाइल्स (अमेरिका), अल्वारो मार्टिन (स्पेन), मिल्टियाडिस टेंटोगलोउ (यूनान) और कार्स्टन वारहोल्म(नॉर्वे), के नाम शामिल है।

नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था। उसके बाद 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियन खेलों में अपने खिताफ को कायम रखा। हालांकि इससे पहले वह डायमंड लीग 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज चोपड़ा वर्ष 2023 के पुरुष विश्व एथलीट पुरस्कार के लिए चुने गए 11 एथलीटों में से एक हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें बा$की दस एथलीटों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिका के स्प्रिंटर नोह लायल्स 100 मीटर और 200 मीटर के विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने बुडापेस्ट 2023 में पुरुषों की 4*100 मीटर रिले में अमेरिका के लिए स्वर्ण पदक भी जीता था।

Read More आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास

मोरक्को के सूफियान एल बक्काली, जो 3000 मीटर स्टीपलचेज में एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। वह छह फाइनल में अपराजित रहे हैं। ओलंपिक चैंपियन ने इस साल की शुरुआत में उन्होंने विश्व खिताब को डिफेंड भी किया था।

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

उल्लेखनीय है कि मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए चुने गए एथलीटों का चयन एथलेटिक्स विशेषज्ञों के एक अंतरराष्ट्रीय पैनल द्वारा किया जाता है इसमें विश्व एथलेटिक्स के सभी छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होते है। तीन-तरफा वोटिंग प्रक्रिया के द्वारा 13 या 14 नवंबर को विश्व एथलेटिक्स अंतिम पांच फाइनलिस्ट एथलीटों का ऐलान करेगा।

Read More एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी