आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स को पांच हार के बाद मिली जीत, लखनऊ पर जीत में धोनी ने बनाए 11 गेंदों पर 26 रन

धोनी ने दिखाया पुराना रूप

आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स को पांच हार के बाद मिली जीत, लखनऊ पर जीत में धोनी ने बनाए 11 गेंदों पर 26 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से पराजित कर दिया।

लखनऊ। इम्पेक्ट प्लेयर शिवम दुबे और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार नाबाद पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से पराजित कर दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। 

कप्तान रिषभ पन्त ने 49 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के जमाते हुए 63 रनों की बेहतरीन पारी खेल टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में चेन्नई ने एक समय अपने पांच विकेट महज 111 रनों पर गंवा दिए थे। लेकिन शिवम दुबे और धोनी ने बेहतरीन पारियां खेलते हुए 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बना टीम को जीत दिला दी। चेन्नई की पांच हार के बाद यह पहली जीत है। लक्ष्य का पीछा करते हुए शेख रशीद (27) और रचिन रविन्द्र (37) ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़ टीम को अच्छी शुरुआत दी। आवेश खान ने रशीद को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद चेन्नई ने रचिन रविन्द्र, राहुल त्रिपाठी (9), रविन्द्र जडेजा (7) और विजय शंकर (9) के विकेट गंवा दिए। 

धोनी ने दिखाया पुराना रूप :

शिवम दुबे और महेन्द्र सिंह धोनी ने 65 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। दुबे 37 गेंदों पर 3 चौके और दो छक्के सहित 43 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी ने आज फिनिशर की अपनी भूमिका बखूबी निभाई और 11 गेंदों पर 26 रन बनाकर अविजित रहे। उन्होंने चार चाौके और एक छक्का लगाया। इससे पूर्व लखनऊ की शुरुआत निराशाजनक रही और उसने अपने दो विकेट मात्र 23 रनों पर गंवा दिए। खलील अहमद ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज एडिन मार्करम को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया। मार्करम ने 6 गेंदों पर एक चौके सहित 6 रन बनाए। इसके बाद अंशुल कंबोज ने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरा का महत्वपूर्ण विकेट ले लखनऊ को दूसरा झटका दिया। पूरन मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ को तीसरा झटका 73 के स्कोर पर लगा जब रविन्द्र जडेजा ने मिचेल मार्श (30) को बोल्ड कर दिया। आयुष बडोनी 22 और अब्दुल समद 20 रन बनाकर आउट हुए।

Read More आईपीएल-2026 : ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेल लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, सनराइजर्स ने आखिरी ओवर तक किया संघर्ष

 

Read More आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू