भारत के लिए जरूरी है एजबेस्टन टेस्ट में जीत

चैंपियन न्यूजीलैंड पहले ही दौड़ से बाहर हो गया

भारत के लिए जरूरी है एजबेस्टन टेस्ट में जीत

इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पहले से ही बहुत पीछे है। यहां तक कि न्यूजीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बावजूद फाइनल में पहुंचने की उनकी संभावना कम है।

 
दुबई। इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पहले से ही बहुत पीछे है। यहां तक कि न्यूजीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बावजूद फाइनल में पहुंचने की उनकी संभावना कम है। अगर वह भारत को आखिरी टेस्ट में हरा देते हैं, घर में दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करते हैं और पाकिस्तान को भी हरा देते हैं, तो भी उनका अंक प्रतिशत 50 से थोड़ा आगे ही होगा।

चैंपियन न्यूजीलैंड पहले ही दौड़ से बाहर हो गया
मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड पहले ही दावेदार की रेस से बाहर हो गया है। अब वह सर्वाधिक अंक प्रतिशत 50 ही अर्जित कर सकते हैं। भारत को सात टेस्ट खेलने हैं- एक टेस्ट इंग्लैंड में, चार ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ अपने घर में और दो बांग्लादेश के खिलाफ उनके घर में। भारत अधिकतम अंक प्रतिशत 74.53 अर्जित कर सकता है, जो ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ने के लिए काफी होना चाहिए। भारत से हार के बाद  ऑस्ट्रेलिया का भी अंक प्रतिशत गिरेगा। भारत अगर एक टेस्ट हारता है तो उनका अंक प्रतिशत 68.98 और दो टेस्ट हारने पर 63.42  हो जाएगा। तो एजबेस्टन टेस्ट भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के पास 11 टेस्ट बचे हैं
ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी 11 टेस्ट खेलने को बचे हैं-दो श्रीलंका में, चार भारत में, दो वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में और तीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। यदि वह घर में खेले जाने वाले पांच में से चार टेस्ट जीत लेते हैं तो उन्हें 65 का बेहतर अंक प्रतिशत बनाने के लिए एशिया में दो टेस्ट जीतने होंगे।

द. अफ्रीका को आगे निकलने के लिए विदेश में सीरीज जीतनी होगी
दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं। ऐसे में उन्हें 65 के अंक प्रतिशत से आगे निकलने के लिए विदेशी सरजमीं पर कम से कम एक सीरीज जीतनी ही होगी।

Read More अंडर-19 एशिया कप : बांग्लादेश ने नेपाल को 7 विकेट से किया पराजित, अबरार ने खेली 70 रनों की नाबाद पारी

पाक के पास अच्छा मौका
पाकिस्तान के पास अच्छा मौका है क्योंकि उनके बचे सात में से पांच टेस्ट घर में होने हैं- तीन इंग्लैंड के खिलाफ, दो न्यूजीलैंड के खिलाफ और दो विदेशी टेस्ट श्रीलंका में होने हैं। अगर वह सात में से पांच टेस्ट जीत लेते हैं तो वे अंक प्रतिशत में 65 से अधिक पर समाप्त करेंगे। श्रीलंका के लिए चीजें मुश्किल हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया व पाकिस्तान की मेजबानी करनी है और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर में खेलना है। उन्हें 65 अंक प्रतिशत के करीब पहुंचने के लिए चार जीत और एक ड्रॉ खेलना होगा।

Read More रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब

Post Comment

Comment List

Latest News

6:30 लाख के जाली नोट बरामद, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार 6:30 लाख के जाली नोट बरामद, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार
चित्रकूट थाना पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
कांग्रेस ने 27 दिसंबर को बुलाई कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा
सेव अरावली अभियान का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- अरावली की नई परिभाषा उत्तर भारत के भविष्य के लिए खतरा, केंद्र सरकार पुनर्विचार करे
पीएम मोदी को मिला "ऑर्डर ऑफ ओमान का फर्स्ट क्लास सम्मान", इन हस्तियों को भी मिला चुका है ये सम्मान, देखें पूरी लिस्ट
कर्नाटक में नेवी बेस के पास मिला चीनी GPS ट्रैकिंग डिवाइस लगा पक्षी, सर्च अभियान जारी
5वीं और 8वीं बटालियन आरएसी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी 
भजनलाल सरकार का एक और कीर्तिमान, डीरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान देश में अव्वल