तीसरे राउंड में पहुंचे किर्गियोस

किर्गियोस ने क्राजिनोविच को 6-2, 6-3, 6-1 के सीधे सेटों में मात दी।

तीसरे राउंड में पहुंचे किर्गियोस
आॅस्ट्रेलिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस गुरुवार को सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविच को हराकर विम्बलडन के तीसरे दौर में पहुंच गये। पांचवीं वरीयता की मारिया सकारी ने विम्बलडन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है

लंदन। आॅस्ट्रेलिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस को सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविच को हराकर विम्बलडन के तीसरे दौर में पहुंच गये।  पांचवीं वरीयता की मारिया सकारी ने विम्बलडन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है, जबकि एंडी मरे दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए हैं।  किर्गियोस ने क्राजिनोविच को 6-2, 6-3, 6-1 के सीधे सेटों में मात दी।

किर्गियोस को मैच में कभी भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा। वह पहले राउंड की तरह अंपायर या किसी दर्शक के साथ भी बड़ी बहस में नहीं उतरे और पूरे मैच में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किया।उल्लेखनीय है कि पहले मैच में किर्गियोस एक दर्शक के साथ बहस में पड़ गये थे जिसके लिये उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।   ग्रीक खिलाड़ी मारिया सकारी ने बुल्गारिया की विक्टोरिया तमोवा को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। अब सकारी का सामना जर्मनी की तात्जाना मारिया से होगा। मरे को अमेरिका के जॉन इस्रर ने 6-4, 7-6, 6-8, 6-4 से हराया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा