लखनऊ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 रन से दर्ज की जीत

आईपीएल मुकाबले में 20 रन से जीत हासिल कर ली

लखनऊ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 रन से दर्ज की जीत
क्विंटन डी कॉक के 46 और दीपक हुड्डा की 34 रन की शानदार पारियों के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान तथा गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में 20 रन से जीत दर्ज की।

पुणे। क्विंटन डी कॉक के 46 और दीपक हुड्डा की 34 रन की शानदार पारियों के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान तथा गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में 20 रन से जीत दर्ज की। लखनऊ की नौ मैचों में यह छठी जीत है और वह तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि पंजाब को नौ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर पंजाब को आठ विकेट पर 133 रन पर रोक  दिया।

डी कॉक -हुड्डा ने बनाई 85 रन की साझेदारी
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कैगिसो रबादा ने लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल को छह रन पर आउट कर दिया। डी कॉक और हुड्डा ने दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गयी और उसने 111 रन तक अपने छह विकेट गंवा दिए। डी कॉक ने 37 गेंदों पर 46 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए जबकि हुड्डा ने 28 गेंदों पर 34 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। क्रुणाल पांड्या सात, मार्कस स्टॉयनिस एक और आयुष बदोनी चार रन बनाकर आउट हुए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित