रोहित के संन्यास पर दिया चौंकाने वाला बयान, मांजरेकर ने कहा- हिटमैन के टेस्ट में दिन लद गए थे

हिटमैन का बल्ला खामोश रहा

रोहित के संन्यास पर दिया चौंकाने वाला बयान, मांजरेकर ने कहा- हिटमैन के टेस्ट में दिन लद गए थे
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी। हालांकि, वह वनडे में खेलना जारी रखेंगे। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हिटमैन के संन्यास पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित के टेस्ट में ओपनिंग के दिन लद गए थे।

मांजरेकर ने किया ट्वीट :

कमेंटटेटर मांजरेकर ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा- रोहित ने पिछली 15 पारियों में 164 रन बनाए। इनमें से 10 घरेलू मैदान पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ थे। औसत 10.9 का रहा। अपने मौजूदा फिटनेस स्तर के साथ रोहित शर्मा के टेस्ट ओपनर के रूप में दिन लद गए थे।

हिटमैन का बल्ला खामोश रहा :

Read More आईसीसी रैंकिंग : टेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसले, बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर

रोहित ने अपने करियर की शुरूआत मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर की थी। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें ओपनिंग का मौका मिला। बतौर ओपनर 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 68 पारियों में नौ शतक और आठ अर्धशतकों की मदद से 2697 रन बनाए। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा और 10.5 के औसत से सिर्फ 42 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित ने छह पारियों में 15.16 के औसत से सिर्फ 91 रन बनाए। इतना ही नहीं, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 31 रन निकले। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनका इंग्लैंड दौरे पर चयन मुश्किल नजर आ रहा था।

Read More सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर