राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज: बास्केटबॉल, शूटिंग, वुशू, वालीबॉल और स्वीमिंग की टीमें पहुंचीं, निशानेबाज ओमप्रकाश होंगे राजस्थान के ध्वजवाहक

राजस्थान का 421 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा 

राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज: बास्केटबॉल, शूटिंग, वुशू, वालीबॉल और स्वीमिंग की टीमें पहुंचीं, निशानेबाज ओमप्रकाश होंगे राजस्थान के ध्वजवाहक

उत्तराखंड में मंगलवार से शुरू हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ओमप्रकाश मिठारवाल राजस्थान दल के ध्वजवाहक होंगे।

जयपुर। उत्तराखंड में मंगलवार से शुरू हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ओमप्रकाश मिठारवाल राजस्थान दल के ध्वजवाहक होंगे। इन खेलों में राजस्थान का 421 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है। दल के साथ 120 अधिकारी होंगे, जिसमें ओलंपिक संघ के अधिकारी, कोच, टीम मैनेजर और तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे।  राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह ने सोमवार को देहरादून रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान की कई टीमें देहरादून पहुंच चुकी हैं और अन्य खिलाड़ियों का वहां पहुंचने का सिलसिला चल रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान दल को वहां कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। वे स्वयं वहां राजस्थान के खिलाड़ियों को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन :

देहरादून के  मुख्य स्टेडियम में सोमवार को राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के रिहर्सल का दृश्य। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को इन खेलों का उद्घाटन करेंगे।

मार्चपास्ट में सीमित दलही होगा शामिल :

Read More आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मार्चपास्ट में सभी खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। आयोजन समिति ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक राज्य से अधिकतम 20 खिलाड़ियों के ही मार्चपास्ट में शामिल होने का इन्तजाम किया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ओमप्रकाश मिठारवाल राजस्थान के ध्वजवाहक होंगे।  ओमप्रकाश वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम इवेंट में और एशियन चैंपियनशिप टीम इवेंट में भी गोल्ड जीत चुके हैं। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में को कांस्य पदक उनके नाम हैं।

Read More आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 

खेल परिषद के अधिकारियों का दल भी रवाना :

Read More इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया

राजस्थान खेल परिषद के अधिकारियों का पांच सदस्यीय दल भी सोमवार को देहरादून के लिए रवाना हुआ। इस दल में परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, जनसंपर्क अधिकारी डा. तेजराज सिंह, खेल प्रबंधक रणविजय सिंह, एईएन विनोद वर्मा और सुमित भट्ट शामिल हैं। ये अधिकारी 28 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय खेलों में रहेंगे। इसके बाद एक फरवरी को दूसरा दल जाएगा, जिसमें विभाग की डिप्टी सैक्रेटरी अनीता मीणा, खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया, एईएन मनीष बाजिया शामिल होंगे। 

ये टीमें पहुंचीं :

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि राजस्थान की बैडमिंटन, बीच हैंडबाल, बास्केटबाल, शूटिंग, वुशू और वालीबॉल की टीमें उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं। टीमों को उनके खेल आयोजन स्थल के अनुसार वहां ठहराया गया है। सुरेन्द्र ने बताया कि स्क्वैश और जूडो की टीमें मंगलवार को जयपुर से रवाना होंगी। बॉक्सिंग और योगा की टीमें भी पहुंच रही हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,