विंटर कप अंडर-13 : हर्षित सैनी के शानदार 131 रनों की बदौलत जीती रेलवे, यश मीना-62 अक्षत बरबुटिया-51 ने खेली मैच जिताऊ पारी

जीत के हीरो हर्षित सैनी रहे

विंटर कप अंडर-13 : हर्षित सैनी के शानदार 131 रनों की बदौलत जीती रेलवे, यश मीना-62 अक्षत बरबुटिया-51 ने खेली मैच जिताऊ पारी

जयपुर रेलवे क्रिकेट अकादमी ने विंटर कप अंडर-13 में हैरिटेज को 211 रनों से हराया। हर्षित सैनी ने 17 चौकों की मदद से 131 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। रेलवे ने 40 ओवर में 347 रन बनाए। जवाब में हैरिटेज 136 रन पर सिमट गई।

जयपुर। हर्षित सैनी की अगुवाई में जयपुर रेलवे क्रिकेट अकादमी ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के हीरो हर्षित सैनी रहे। उन्होंने 17 चौकों की मदद से 131 रन की तूफानी पारी खेल शतक लगाया।

नारायण स्पोट्र्स अकादमी मैदान पर खेले गए विंटर कप अंडर-13 में रेलवे क्रिकेट अकादमी ने हैरिटेज अंडर-13 को 211 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने 40 ओवरों में 347 रन बनाए। जिसमें हर्षित सैनी-131, यश मीना-62, अक्षत-51, कृष्णा मीना-36 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर ही और पहुंचाया। हैरिटेज की ओर से वंतिका जांगिड़-2 और इंद्रजीत-रोनित-ऋषिक-अनिकेत-कुणाल ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में हैरिटेज ने 37.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में अभिमन्यु यादव-46 और कृष-12 रन ही बना सके। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा छू नहीं पाया और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। रेलवे की ओर से गेंदबाजी में धीर यादव-परिन ने 2-2 विकेट लिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान