राजस्थान फुटबाल टीम हैदराबाद रवाना

राजस्थान का पहला मुकाबला 14 दिसम्बर को मेजबान

राजस्थान फुटबाल टीम हैदराबाद रवाना

राजस्थान टीम के खिलाड़ियों को किट प्रदान की और उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जयपुर। कप्तान अल्ताफ की अगुवाई में राजस्थान फुटबाल टीम संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबाल के फाइनल राउण्ड में हिस्सा लेने के लिए  हैदराबाद के लिए रवाना हुई। राजस्थान का पहला मुकाबला 14 दिसम्बर को मेजबान तेलंगाना से होगा। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान टीम के खिलाड़ियों को किट प्रदान की और उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत, राजस्थान फुटबाल की महिला विंग की चेयरपर्सन रोशनी टाक और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

राजस्थान टीम 
अल्ताफ (कप्तान), गौरव कुमार (उपकप्तान), नितेश, यश गोयल, अमन त्यागी, इमरान, यश साहनी, मुकेश, अंकित शर्मा, रुद्र प्रताप, शक्ति सिंह, जयदेव, विशाल, अर्शलन, अनुज शर्मा, धर्मराज, युवराज सिंह, अमित गोदारा, रुद्रराज, अमनदीप, महिपत और रामनिवास।

राजस्थान के मैच
14 दिसम्बर : राजस्थान-तेलंगाना
16 दिसम्बर : राजस्थान- मणिपुर
18 दिसम्बर : राजस्थान- बंगाल
21 दिसम्बर : राजस्थान- सर्विसेज
23 दिसम्बर : राजस्थान- जम्मू और कश्मीर

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
भारत ने मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत 464 टी-90एमएस टैंकों के लाइसेंस-प्रोडक्शन के लिए 2.8 बिलियन डॉलर का एग्रीमेंट...
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया
माह-ए-रमजान का पवित्र माह शुरू, घरों में इबादत और खुशियों का माहौल