राजस्थान राज्य जूनियर (बालक) फुटबॉल प्रतियोगिता, जयपुर ने जोधपुर को 4-0 से हराया

जयपुर ने मैच के शुरूआत से ही आक्रामक रुक अपनाया

राजस्थान राज्य जूनियर (बालक) फुटबॉल प्रतियोगिता, जयपुर ने जोधपुर को 4-0 से हराया

जयपुर ने फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में जोधपुर को 4-0 से पराजित किया।  

जयपुर। जयपुर ने सीकर में शुरू हुई राजस्थान राज्य जूनियर (बालक) फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में जोधपुर को 4-0 से पराजित किया।  

जयपुर जिला फुटबॉल संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल जब्बार के अनुसार जयपुर ने मैच के शुरूआत से ही आक्रामक रुक अपनाया। खेल के 20 वें मिनट में जयपुर को कॉर्नर मिला जिस पर डिफेंडर आरव फौजदार ने कॉर्नर किक से ही सीधा शानदार गोल कर जयपुर को 1-0 से आगे किया। जवाब में जोधपुर टीम ने भी कुछ जवाबी हमले किए लेकिन वह जयपुर की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। मध्यांतर तक जयपुर टीम 1 - 0 से आगे थी।

मध्यांतर के बाद जयपुर ने और भी आक्रामक रुख अपनाते हुए सधे तरीके से जोधपुर पर एक के बाद एक शानदार हमले किए। इसके फलस्वरूप जयपुर को 35 में मिनट में पेनल्टी मिली जिस पर अतिवीर धोखा ने गोल बना टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद जयपुर टीम ने शानदार मैदानी मूव बनाए। 40 मिनट में अक्शज सोनी ने और मानविक ने 53 वें मिनट में मैदानी गोल कर जयपुर को 4-0 से जीत दिलाई। जयपुर का दूसरा मुकाबला सोमवार को हनुमानगढ़ से होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया
सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी वृद्धि की गई। सूइट की दर 4000-4800 रुपए, एसी कमरे की 3000-3600 रुपए...
फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार
‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित : हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट