खेलो इंडिया बीच गेम्स, जीत कर भी हार गई राजस्थान टीम

दुर्भाग्य से हम जीतकर भी नॉकआउट से बाहर हो गए

खेलो इंडिया बीच गेम्स, जीत कर भी हार गई राजस्थान टीम

दीव में खेले जा रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स की फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम मैच जीत कर भी नियमों में हार गई।

जयपुर। दीव में खेले जा रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स की फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम मैच जीत कर भी नियमों में हार गई। राजस्थान टीम ने गुजरात के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला निर्धारित समय तक 8-8 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत लिया। ग्रुप में दो जीत के साथ राजस्थान टीम चार अंक लेकर यूपी के बराबर रही। गोल अन्तर भी राजस्थान का यूपी की तुलना में कहीं बेहतर रहा लेकिन बीच सॉकर के नियमों के चलते राजस्थान टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई। ग्रुप मुकाबले में यूपी ने राजस्थान को हराया था, इसलिए  यूपी सेमीफाइनल में पहुंची। राजस्थान टीम की कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीनू सोलंकी ने कहा, दुर्भाग्य से हम जीतकर भी नॉकआउट से बाहर हो गए। 

पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स में राजस्थान की महिला फुटबॉल टीम को भाग्य के सहारे ही एंट्री मिली थी। चूंकि बीच सॉकर में महिला वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अब तक आयोजित नहीं हुई है, इसलिए बीच खेलो में टीमों को एंट्री लॉटरी के आधार पर दी गई। सोलह टीमों के बीच लॉटरी में राजस्थान टीम 9वें स्थान पर थी, लेकिन दो टीमों लक्षदीव और दमन दीव के हटने की वजह से राजस्थान को एंट्री मिल गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर गोलीबारी एवं कथित ड्रग पार्टी, पुलिस जांच शुरू तेलंगाना के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर गोलीबारी एवं कथित ड्रग पार्टी, पुलिस जांच शुरू
हैदराबाद के मोइनाबाद में बीआरएस के पूर्व विधायक रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर पुलिस छापेमारी में भारी हंगामा हुआ। हाई-प्रोफाइल...
लेबर कोर्ट के नाम पर मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा: श्रीमाली
गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के जयपुर में प्रदर्शन
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
ईंधन संकट: श्रीलंका में आपूर्ति बाधाओं के बीच अनिवार्य क्यूआर कोड व्यवस्था लागू, साप्ताहिक ईंधन कोटा भी निर्धारित
चाबहार बंदरगाह परियोजना पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार : इसका अदृश्य होना सरकार की कूटनीति के लिए और बड़ा झटका, जयराम रमेश ने किया सवाल- क्या भारत अब भी इस परियोजना में शामिल है
हिन्दू धर्म पर राजनीति कर रहे कुछ लोग : भारत की पहचान सेक्युलर देश की, अय्यर ने कहा- संविधान सभी धर्मों को देता है बराबरी