खेलो इंडिया यूथ गेम्स : राजस्थान ने तीन स्वर्ण सहित जीते सात पदक, हर्षिता की गोल्डन हैट्रिक, आदित्य का दूसरा स्वर्ण

शूटिंग में मिले दो रजत 

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स : राजस्थान ने तीन स्वर्ण सहित जीते सात पदक, हर्षिता की गोल्डन हैट्रिक, आदित्य का दूसरा स्वर्ण

राजस्थान की साइक्लिस्ट हर्षिता जाखड़ ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी करते हुए बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की साइक्लिंग प्रतियोगिता में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

जयपुर। राजस्थान की साइक्लिस्ट हर्षिता जाखड़ ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी करते हुए बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की साइक्लिंग प्रतियोगिता में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता, वहीं उनके भाई आदित्य जाखड़ ने दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

हर्षिता ने आज बालिकाओं की दो किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं आदित्य जाखड़ ने बालकों की 200 मीटर स्प्रिंट रेस में स्वर्णिम सफलता हासिल की। आदित्य ने एक दिन पहले एक किलोमीटर टाइम ट्रायल में स्वर्ण जीता था। मंगलवार को बालकों की 10 किलोमीटर स्क्रेच रेस में कांस्य पदक जीतने वाले सीताराम ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में राजस्थान के महावीर ने कांस्य पदक जीता। 

तैराकी और तीरन्दाजी में भी पदक :

राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह चम्पावत ने बताया कि तैराकी की 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में कुनाल फौजदार ने कास्यं पदक जीता। वहीं तीरंदाजी में राजस्थान के देवांश सिंह ने कांटे के मुकाबले में पंजाब के सुखमनदीप को 148-147 अंको से हराकर कास्यं पदक जीता।

Read More एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का जलवा : 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल के साथ टॉप पर

शूटिंग में मिले दो रजत :

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही यूथ गेम्स की निशानेबाजी प्रतियोगिता में बुधवार को राजस्थान ने दो रजत पदक जीते। राजस्थान की विधि शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता, वहीं उदव सिंह राठौड़ ने ट्रैप शूटिंग में रजत पदक हासिल किया। 

Read More आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ