आरसीए एडहॉक कमेटी की बैठक : फिर शुरू होगी पूर्व रणजी क्रिकेटरों की पेंशन, अम्पायर-स्कोरर की फीस बढ़ाई

पेंशन फिर से शुरू की जाएगी

आरसीए एडहॉक कमेटी की बैठक : फिर शुरू होगी पूर्व रणजी क्रिकेटरों की पेंशन, अम्पायर-स्कोरर की फीस बढ़ाई

राज्य के पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों को पेंशन फिर से शुरू की जाएगी।

जयपुर। राज्य के पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों को पेंशन फिर से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही आरसीए पैनल के अम्पायर और स्कोरर को मिलने वाली मैच फीस में भी इजाफा किया जाएगा। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी की गुरुवार को यहां संपन्न बैठक में ये फैसले लिए गए। जयदीप बिहाणी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडहॉक कमेटी के सदस्य धनंजय सिंह खींवसर, विमल शर्मा, धर्मवीर सिंह शेखावत, हरीशचन्द्र सिंह और रतन सिंह मौजूद थे। बिहाणी ने बैठक के बाद बताया कि क्रिकेट का मौजूद सत्र अब समाप्ति की ओर है। राज्य के नये क्रिकेट सत्र की शुरुआत मई में होगी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में 2024-25 के घरेलू सत्र के आयोजन की रिपोर्ट पेश की गई। 

बिहाणी ने बताया कि आरसीए की ओर से पहली बार पुरुष और महिला वर्ग के सभी आयु वर्गों की प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एडहॉक कमेटी के सदस्य धनंजय सिंह ने बताया कि बैठक में प्रदेश के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों की पेंशन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान के लिए कम से कम पांच मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को इस पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा। कमेटी मेम्बर धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरसीए पैनल के अम्पायर और स्कोरर को मिलने वाली मैच फीस को 2 हजार से बढ़ाकर अब तीन हजार रुपए कर दिया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं