सात्विक-चिराग बने कोरिया ओपन चैंपियन

एक घंटे दो मिनट में 17-21, 21-13, 21-14 से जीत दर्ज की

सात्विक-चिराग बने कोरिया ओपन चैंपियन

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त फजर अल्फियान और रियान आर्दियंतो को हराकर कोरिया ओपन 2023 का खिताब जीत लिया।

योओसु। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त फजर अल्फियान और रियान आर्दियंतो को हराकर कोरिया ओपन 2023 का खिताब जीत लिया। भारतीय प्रतिभाओं ने विश्व की नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ अपना उत्कृष्टम प्रदर्शन करते हुए एक घंटे दो मिनट में 17-21, 21-13, 21-14 से जीत दर्ज की।  

पहला गेम एकतरफा रूप से 17-21 से हारने के बाद भारतीय युगल ने दूसरे गेम में बेहतर अनुशासन दिखाया। मुकाबले में 6-6 की बराबरी होने पर सात्विक-चिराग ने दो पॉइंट की महत्वपूर्ण लीड ले ली, जिसे उन्होंने ब्रेक तक बरकरार रखा। 

ब्रेक के बाद सात्विक और चिराग तेजी से 15-11 की बढ़त पर पहुंच गये और जल्द ही नौ गेम पॉइंट अर्जित कर लिये। इंडोनेशियाई युगल ने दो पॉइंट स्कोर करते हुए वापसी का प्रयास किया लेकिन अपने भारतीय प्रतिद्वंदियों को दूसरा गेम 21-13 से जीतने से नहीं रोक सके। 

तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए 7-3 की बढ़त बनाकर अल्फियान-आर्दियंतो पर दबाव बनाया और ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त बरकरार रखी। भारतीय जोड़ी इसके बाद आक्रामक रही और विश्व की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। 

Read More 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तय, राजस्थान का पुरुष वर्ग में सर्विसेस और महिला वर्ग में चंडीगढ़ से होगा मुकाबला 

ब्रेक के बाद चिराग के चौकस बचाव ने 13-10 पर भारत की तीन अंक की बढ़त बरकरार रखी। भारतीय प्रतिभागी जब 18-12 से आगे थे तब अल्फियान ने एक दर्शनीय रिटर्न से एक पॉइंट अर्जित किया लेकिन कुछ देर बाद नेट में शॉट खेलते हुए भारत को 20-13 पर सात चैंपियनशिप पॉइंट दे दिये। 

Read More 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल, राजस्थान पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में

सात्विक-चिराग ने जीत से पहले एक अप्रत्याशित गलती की, हालांकि यह कुछ देर के लिये ही भारत की जीत को टाल सका। 

Read More महिला प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज : हरनाज-जैकलीन और हनी सिंह ने बांधा समां, प्रदर्शन से बढ़ाया पारा

विश्व रैंकिंग में तीसरी जोड़ी सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में विश्व नंबर दो चीन के वांग चैंग और लियांग वेई केंग को हराकर फाइनल में पहुंचे थे। यह इस साल उनका चौथा खिताब है। भारतीय युगल ने इस साल स्विस ओपन, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन का खिताब भी जीता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ट्रंप के कार्यकाल में अब तक एक लाख से ज्यादा अमेरिकी वीजा रद्द किए गए। इसमें छात्र, पर्यटक और आपराधिक...
राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : वर्ल्ड चैंपियन अरशान बने मिस्टर राजस्थान, जयपुर के कृष्ण प्रजापत ने जीता जूनियर मिस्टर राजस्थान खिताब
विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर
विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका