अंडर-23 स्टेट चैंपियनशिप : अजमेर को 6 विकेट से हरा जयपुर क्वार्टर फाइनल में, जयपुर के शुभम खंडेलवाल ने लिए तीन विकेट 

जयपुर ने चार विकेट पर 214 रन बना जीत हासिल कर ली

अंडर-23 स्टेट चैंपियनशिप : अजमेर को 6 विकेट से हरा जयपुर क्वार्टर फाइनल में, जयपुर के शुभम खंडेलवाल ने लिए तीन विकेट 
जयपुर ने आरसीए की अंडर-23 स्टेट चैंपियनशिप में अजमेर को छह विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

जयपुर। जयंत ताम्बी (86), राज शर्मा (नाबाद 39) और भावित कुमावत (नाबाद 31) की बदौलत जयपुर ने आरसीए की अंडर-23 स्टेट चैंपियनशिप में अजमेर को छह विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अजमेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 212 रन बनाए। राजुल ने 68 रनों का योगदान दिया। जयपुर के शुभम खंडेलवाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में जयपुर ने चार विकेट पर 214 रन बना जीत हासिल कर ली। एक अन्य मैच में नागौर ने ललित शेरावत (108) की शतकीय पारी की बदौलत जैसलमेर को 134 रनों से शिकस्त दी। नागौर ने 9 विकेट पर 298 रन बनाए। जैसलमेर की पारी रौनक गौड (44 पर 4) की शानदार गेंदबाजी के समक्ष 164 रनों पर सिमट गई।

अन्य मैचों में जोधपुर ने भवानी सुथार (135) और युवराज सिंह (72) की पारियों और शोएब खान (21 पर 5) की गेंदबाजी के दम पर हनुमानगढ़ को 203 रनों के बड़े अन्तर से हराया। वहीं उदयपुर ने टोंक को 74 रनों से शिकस्त दी। मैच में टोंक के मोहम्मद साद और गणेश सुथार तथा उदयपुर के पुष्पेन्द्र ने 3-3 विकेट लिए।

झुंझुनूं ने शुभम सिंह (114) के शतक और अंकुश कुमार (37 पर 5) की गेंदबाजी की बदौलत सीकर को 19 रनों से पराजित किया। भीलवाड़ा की बीकानेर पर 37 रनों की जीत में सर्वज्ञ पानेरी (87), कृष्णा (67) और अनिल दारा (43 पर 4) का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। बाड़मेर ने अलवर को 130 रनों से हराया। बाड़मेर के दरबार (94) और सौरभ (59) तथा राहुल चौधरी (12 पर 3) का प्रदर्शन शानदार रहा। गंगानगर ने करौली को 7 विकेट से हराया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा